International News - Today News in Hindi | Today News Headline in Hindi | International Latest News | International Breaking Newshttps://www.myallinone.inInternational news means news that gives information about different countries and segments of the world. In international news you are informed about politics, industry, security, social, cultural, science, environment, sports, entertainment and other topics.hiPM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से की फोन पर बात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चाhttps://www.myallinone.in/pm-modi-spoke-to-us-president-donald-hitler-over-phone-know-which-questions-were-discussedPM Modi and Donald Trump conversation : पीएम मोदी ने सोमवार (27 जनवरी) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की। ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति पद की शपद लेने के बाद दोनों के बीच यह पहली बातचीत है।

PM Modi and Donald Trump conversation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (27 जनवरी) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की है। ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति पद की शपद लेने के बाद दोनों के बीच यह पहली बातचीत है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। साथ ही दोनों ने भारत-अमेरिका के रिश्तों को और मजबूती देने पर सहमति जताई।

बता दें कि 20 जनवरी, 2025 को डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भाग लिया था। विदेश मंत्री पीएम मोदी की चिट्ठी लेकर अमेरिका पहुंचे थे।

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपित से बातचीत की जानकारी दी है। पीएम ने एक्स पोस्ट में लिखा, "अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति @realDonaldTrump @POTUS से बात करके बहुत खुशी हुई। उन्हें उनके ऐतिहासिक दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी। हम पारस्परिक रूप से लाभकारी और भरोसेमंद साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपने लोगों के कल्याण और वैश्विक शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे।"

संयुक्त राज्य अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और दोनों देशों के बीच टू वे ट्रेड 2023/24 में 118 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया, जिसमें भारत ने 32 बिलियन डॉलर का व्यापार सरप्लस दर्ज किया।

अमरिका के लिए भारत का साथ जरूरी

चीन को काबू में करने के लिए अमेरिका के लिए भारत का साथ होना बेहद ही जरूरी है। ऐसे में अमेरिका चाहेगा कि उसके रिश्ते भारत के साथ बनी रहे।

]]>
https://www.myallinone.in/pm-modi-spoke-to-us-president-donald-hitler-over-phone-know-which-questions-were-discussed28-Jan-2025 8:38:14 am
फ्रांस की राजधानी पेरिस में हाईवे पर हाई वोल्टेज केबल से टकराकर क्रैश हुआ विमान, तीन की मौत, जांच जारीhttps://www.myallinone.in/plane-crashes-after-hitting-high-voltage-cable-on-highway-in-france-039-s-capital-paris-three-dead-investigation-underwayParis Jet Crash: फ्रांस में हाईवे पर प्राइवेट जेट बिजली की केबल से टकराकर क्रैश हो गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। एविएशन मिनिस्ट्री ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Paris Jet Crash:फ्रांस की राजधानी पेरिस में रविवार को एक प्राइवेट जेट बिजली की तार से टकरा गया, जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। ब्रिटेन की मीडिया हाउस मेट्रो के अनुसार, घटना शाम 4 बजे हुई। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। यह हादसा नेशनल हाईवे A4 पर हुआ, जहां जेट ने क्रैश से आधे घंटे पहले ही उड़ान भरी थी। प्लेन सेसना 172 मॉडल का है।

हादसे के बाद जेट में आग लग गई
पुलिस के मुताबिक, जेट का ऊपरी हिस्सा एक हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिक पावर केबल से टकरा गया, जिसके बाद जेट में आग लग गई। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए  ट्रैफिक रोक दिया गया। इसके रेस्क्यू टीम ने बचाव अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि प्लेन उड़ा रहे पायलट को पिछले साल ही लाइसेंस मिला था। पायलट को महज 100 घंटे का जेट उड़ाने का अनुभव था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर की। 

एविएशन मिनिस्ट्री ने शुरू की जांच
एविएशन मिनिस्ट्री ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस साल अब तक दो प्राइवेट जेट A4 नेशनल हाईवे पर हादसे का शिकार हो चुके हैं। इससे पहले भी स्थानीय अधिकारियों ने इस हाईवे से उड़ान भरने पर सवाल उठाए थे। छुट्टी का दिन होने के कारण हाईवे पर ज्यादा गाड़ियां थीं। हालांकि, गनीमत रही कि जेट सड़क पर चल रही किसी गाड़ी से नहीं टकराया। 

फ्रांस का सबसे बड़ा प्लेन क्रैश 1962 में हुआ था
फ्रांस का सबसे बड़ा विमान हादसा 1962 में हुआ था। एयर फ्रांस का बोइंग 707 विमान पेरिस के ओर्ली एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 130 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ था।

2015 में भी फ्रांस में क्रैश हुआ था प्लेन
24 मार्च, 2015 को जर्मनविंग्स एयरबस A320 विमान फ्रांसीसी आल्प्स की खाड़ी में क्रैश हो गया था। इस हादसे में प्लेन में सवार सभी 150 लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा स्पेन  के बार्सिलोन से  जर्मनी के डसेलडोर्फ के बीच उड़ान भरने के दौरान हुआ था। विमान के को-पायलट, एंड्रियास लुबित्ज, ने जानबूझकर पायलट को कॉकपिट से बाहर कर दिया और फिर विमान को पहाड़ की ढलान पर गिरा दिया। जांच में पाया गया था कि विमान का पायलट डिप्रेशन का शिकार था। 

]]>
https://www.myallinone.in/plane-crashes-after-hitting-high-voltage-cable-on-highway-in-france-039-s-capital-paris-three-dead-investigation-underway02-Jul-2024 1:11:14 pm
नासा के अंतरिक्ष यान ने 100 KM दूर से चंद्रमा पर विक्रम लैंडर के भेजी लेजर किरणें, रोशनी लौटी तो खुशी से झूम उठे वैज्ञानिकhttps://www.myallinone.in/nasa-spacecraft-sent-laser-rays-from-vikram-lander-to-the-moon-from-100-km-away-scientists-rejoiced-when-the-light-returnedनासा ने यह पता लगाने में सफलता हासिल की कि दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर सटीक रूप से कहां स्थित है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। नासा ने अपने अंतरिक्ष यान से चंद्रमा पर स्थित भारत के चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर पर 100 किमी दूर से लेजर किरणें फेंकी। जब किरणें लौटकर आईं तो अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

बता दें, भारत का विक्रम लैंडर चंद्रमा के साउथ पोल पर है। अपना काम पूरा करने के बाद से विक्रम लैंडर सुप्त अवस्था में है।

इस बीच, नासा ने जानकारी दी कि लेजर किरण को लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (एलआरओ) और विक्रम लैंडर पर छोटे आकार के उपकरण के बीच प्रसारित और परावर्तित किया गया। इस सफलता का अर्थ है कि चंद्रमा की सतह पर लक्ष्य का सटीक पता लगाने का रास्ता खुल गया है।

नासा ने यह पता लगाने में सफलता हासिल की कि दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर सटीक रूप से कहां स्थित है। अब नासा का कहना है कि लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में मंजिनस क्रेटर के पास एलआरओ से 100 किलोमीटर दूर था।

किसी वस्तु की ओर लेजर पल्स भेजना और यह मापना कि प्रकाश को वापस लौटने में कितना समय लगता है। यह जमीन से पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले उपग्रहों के स्थानों को ट्रैक करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला तरीका है।

]]>
https://www.myallinone.in/nasa-spacecraft-sent-laser-rays-from-vikram-lander-to-the-moon-from-100-km-away-scientists-rejoiced-when-the-light-returned24-Jan-2024 1:35:01 pm
56 साल की महिला ने बेटे और बहू के बच्चे को दिया जन्म, कैसे हुआ ये?https://www.myallinone.in/surrogacy-56-year-old-grandmother-gave-birth-to-her-own-granddaughter-know-the-whole-matterSurrogacy News: 56 वर्षीय मां नैन्सी हॉक ने जब अपने बेटे जेफ हॉक और उसकी पत्नी कंब्रिया के सामने सरोगेट की जिम्मेदारी उठाने का विकल्प रखा तो शुरुआत में कपल ने इसे संभावना के रूप में नहीं लिया.

US News: विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपको सरोगेसी की कई कहानियां मिल जाएंगी. ऐसा ही एक घटना अमेरिका में साने आई है जहां एक महिला ने सरोगेट बन और अपने बेटे और बहू के बच्चे को जन्म दिया. द पीपल के अनुसार महिला की बहू हिस्टेरेक्टॉमी (गर्भाशय के सभी या एक हिस्से को हटाने के लिए एक सर्जिकल ऑपरेशन) से गुजरने के बच्चे को जन्म देने में असमर्थ थी.

जेफ हॉक की 56 वर्षीय मां नैन्सी हॉक ने जब उनके और उनकी पत्नी कंब्रिया के सामने सरोगेट की जिम्मेदारी उठाने का विकल्प रखा, तो उन्होंने इसे एक संभावना के रूप में नहीं लिया. हालांकि,  यह विकल्प काम कर गया और नैंसी ने दंपति के पांचवें बच्चे को जन्म दिया - एक बेटी.

हॉक, जो एक वेब डेवलपर हैं, ने पूरे अनुभव को "एक सुंदर क्षण" कहा. उन्होंने कहा, ‘कितने लोग अपनी मां को जन्म देते हुए देख पाते हैं." द पीपल की रिपोर्ट में कहा गया है कि नैन्सी हॉक बच्चा पैदा करने की नई भावनाओं का सामना कर रही हैं, लेकिन बच्चे को अपने साथ घर नहीं ला रही हैं.

‘छोटी बच्ची का रखा गया नाम’
छोटी बच्ची का नाम भी हन्ना रखा गया है. मिस्टर हॉक ने कहा कि उनकी मां आधी रात को उठी और एक आवाज सुनी जो कह रही थी "मेरा नाम हन्ना है." कंबीरा ने बताया कि ‘नैन्सी नाम हन्ना से आया है. उन दोनों का अर्थ अनुग्रह है.’ रिपोर्ट के मुताबिक यूटा टेक यूनिवर्सिटी में काम करने वाली दादी को विश्वास हो गया था कि बच्चा लड़की ही होगी.

]]>
https://www.myallinone.in/surrogacy-56-year-old-grandmother-gave-birth-to-her-own-granddaughter-know-the-whole-matter05-Nov-2022 4:45:53 pm
90 मिनट के लिए हुई थी मौत, होश आने पर लोगों ने किया सवाल- क्या देखा?https://www.myallinone.in/death-happened-for-90-minutes-on-regaining-consciousness-people-asked-the-question-what-did-they-seeऑस्ट्रेलिया में एक शख्स ने हैरान करने वाला दावा किया है। शख्स ने कहा है कार्डियक अरेस्ट से 90 मिनट के लिए उसकी मौत हो गई थी, फिर भी हो जिंदा हो गया और अभी तक अपना जीवन यापन कर रहा है।

साइंस बहुत आगे निकल गई है फिर मौत की सच्चाई जानने में दुनिया भर के वैज्ञानिक कहां खड़े हैं यह किसी से छिपा नहीं है। मौत क्यों होती है और उसके बाद क्या होता है यह अभी भी रहस्य ही बना हुआ है। इसी बीच मौत के बारे में एक शख्स ने हैरान करने वाला दावा किया है। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया के रहने वाले शख्स ने दावा किया है कि 90 मिनट के लिए उसकी दिल की धड़कने रुक गईं थीं फिर भी वो जिंदा हो गया और आज भी जीवित है। 

news.com.au की रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस्टेयर ब्लेक नाम के शख्स ने एक पॉडकास्ट के दौरान उस दिन का पूरा वाकया बताया है। ब्लेक ने कहा कि वो टेक्निकली 90 मिनट के लिए पूरी तरह से मर चुका था। शरीर की पूरी गतिविधियां थम गईं थी, लेकिन फिर अचानक वो जिंदा हो उठे। 45 साल के एलिस्टेयर बताते हैं कि बाकी दिनों की वह दिन भी सामान्य ही था। बाइक पर 45 किमी की यात्रा कर घर पहुंचना और फिर बिस्तर पर जाने से पहले 35 साल की पत्नी मेलिंडा के साथ समय बिताते थे। उस दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ।

आगे की कहानी एलिस्टेयर खुद बताते हैं। वो कहते हैं कि सोने के बाद रात करीब साव तीन बजे पत्नी मेलिंगा की नींद खुली तो उसे मैं कराहते हुए दिखा। जिसके बाद उसने आनन-फानन में एंबुलेंस को फोन किया। फोन पर डॉक्टरों ने मेलिंगा से सीपीआर करने को कहा गया। करीब 20 मिनट तक मेलिंडा मुझे सीपीआर देती रही। तब तक डॉक्टर भी पहुंचे और वो भी मुझे सीपीआर देते रहे।

सऊदी अरब को अंजाम भुगतने की धमकी क्यों दे रहा अमेरिका? इस वजह से हुआ आगबबूला
हार मान चुके थे डॉक्टर, तभी पल्स में दिखी थी हरकत

एलिस्टेयर आगे बताते हैं, कुछ देर बाद पुलिस मेलिंडा को एक दूसरे कमरे ले गई और उन्होंने पताया कि पति के जिंदा बचने के चांस बहुत कम हैं। करीब 90 मिनट की तमाम कोशिशों से हारने के बाद पैरामेडिक्स रुकने ही वाले थे कि एलिस्टेयर की पल्स में कुछ हरकत मिली। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आगे का ट्रीटमेंट देना शुरू किया। करीब एक हफ्ते तक एलिस्टेयर का इलाज किया गया और वो ठीक हो गए।

लोग उनसे सवाल कर रहे थे

एलिस्टर कहते हैं कि हार्ट अटैक की घटना के पांच दिन बाद अस्पताल में जब उनको होश आया तो कुछ भी पता नहीं था। लोग उनसे पूछ रहे थे कि इस दौरान क्या महसूस हो रहा था, आपने कुछ देखा क्या? लेकिन मैंने कुछ भी नहीं देखा। एलिस्टेयर कहते हैं उन्हें केवल बिस्तर पर जाना याद है और फिर अस्पताल में होश आना। 

एलिस्टेयर इकलौते ऐसे शख्स नहीं
बता दें कि एलिस्टेयर इकलौते ऐसे इंसान नहीं है जिनके साथ ऐसा हुआ है और जिन्होंने मौत को काफी करीब से अनुभव किया है। इससे पहले भी बहुत से लोग इस तरह की घटनाओं से गुजर चुके हैं। अमेरिकी महिला जेसी सायर ने भी बताया है कि उन्होंने इस तरह की स्थिति में अपनी एक दोस्त को देखा था जिसकी करीब दो साल पहले मौत हो चुकी थी।

]]>
https://www.myallinone.in/death-happened-for-90-minutes-on-regaining-consciousness-people-asked-the-question-what-did-they-see13-Oct-2022 12:03:19 pm
'परमाणु युद्ध का खतरा कायम है' : यूक्रेन को अमेरिका और नाटो से मिल रहे हथियारों पर भड़का रूसhttps://www.myallinone.in/paramaanu-yuddh-ka-khatara-kaayam-hai-yookren-ko-amerika-aur-naato-se-mil-rahe-hathiyaaron-par-bhadaka-roosRussia Ukraine War: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि परमाणु युद्ध का जोखिम अभी भी बना हुआ है. इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए. लावरोव ने दोहराया कि जनवरी में, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों ने परमाणु युद्ध की अस्वीकार्यता पर एक बयान दिया था.

मॉस्को. रूस ने मंगलवार को नाटो पर एक छद्म युद्ध में शामिल होने का आरोप लगाया, जिसने परमाणु युद्ध का एक गंभीर खतरा पैदा कर दिया है. रूस का यह बयान यूक्रेन को अमेरिका और उसके सहयोगियों से मिलने वाली मदद की प्रतिक्रिया के रूप में आया है. दरअसल, अमेरिका ने मंगलवार को अपने सहयोगी देशों के साथ एक जर्मन हवाई अड्डे पर यूक्रेन को रूस के खिलाफ युद्ध में जीत के लिए जरूरी भारी हथियारों की आपूर्ति करने का संकल्प लिया. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि परमाणु युद्ध का जोखिम अभी भी बना हुआ है. इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए. उन्होंने सोमवार को रूस के चैनल वन टीवी के साथ एक साक्षात्कार में यह टिप्पणी की. लावरोव ने दोहराया कि जनवरी में, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों ने परमाणु युद्ध की अस्वीकार्यता पर एक बयान दिया था. ‘परमाणु युद्ध का खतरा वास्तविक है’ विदेश मंत्री ने कहा खतरा गंभीर है, यह वास्तविक है, इसे कम करके नहीं आंका जाना चाहिए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रूस के युद्ध के मद्देनजर पश्चिम ने यूक्रेन को हथियार दिए हैं, नाटो गठबंधन रूस के साथ युद्ध में शामिल था. उन्होंने कहा, “ये हथियार विशेष ऑपरेशन के संदर्भ में रूस की सैन्य कार्रवाई के लिए एक वैध लक्ष्य होंगे. नाटो, संक्षेप में, एक प्रॉक्सी के माध्यम से रूस के साथ युद्ध में लगा हुआ है और उस प्रॉक्सी को हथियार दे रहा है. युद्ध का मतलब युद्ध है.” ‘रूस के खिलाफ दुनिया भर के राष्ट्र यूक्रेन के साथ’ दूसरी ओर, रूसी सेनाओं को कीव से वापस भजने और अब यूक्रेन के पूर्व में भी पुतिन की सेना को मिल रही हार के साथ अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने 40 से अधिक देशों के अधिकारियों का यूरोप में अमेरिकी वायु शक्ति के मुख्यालय रामस्टीन में स्वागत किया. ऑस्टिन ने कहा, “रूस की साम्राज्यवादी आक्रामकता के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन का समर्थन करने के हमारे संकल्प में दुनिया भर के राष्ट्र एकजुट हैं.” यूक्रेन स्पष्ट रूप से मानता है कि वह जीत सकता है और इसलिए यहां हर कोई ऐसा ही सोचता है.” गौरतलब है कि अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन की यूक्रेन यात्रा के बाद अमेरिका ने यूक्रेन के लिए नई सैन्य सहायता और राजनयिक समर्थन की घोषणा की है. दोनों नेताओं ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और उनके सलाहकारों से कहा कि अमेरिका विदेशी सैन्य वित्तपोषण से 30 करोड़ डॉलर से अधिक की मदद प्रदान करेगा और 16.5 करोड़ डॉलर के गोला-बारूद की बिक्री को भी मंजूरी दी गई है. news18.com

]]>
https://www.myallinone.in/paramaanu-yuddh-ka-khatara-kaayam-hai-yookren-ko-amerika-aur-naato-se-mil-rahe-hathiyaaron-par-bhadaka-roos26-Apr-2022 7:50:21 pm
योशिहिदे सुगा: जापान के नए प्रधानमंत्री किसान के बेटेhttps://www.myallinone.in/yoshihinde-suga-japan-ke-naye-pm-kisan-ke-beteजापान​, 14 सितंबर | जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने शिंजो आबे के बाद योशिहिदे सुगा को अपना नया नेता चुन लिया है. अब ये लगभग तय हो गया है कि योशिहिदे ही जापान के नए प्रधानमंत्री होंगे. पिछले महीने ही शिंजो आबे ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफ़ा दे दिया था. 71 साल के योशिहिदे सुगा शिंजो आबे के भी क़रीबी माने जाते हैं और ये माना जा रहा है कि वे उन्हीं की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे.

उन्हें नेता चुने जाने के लिए अपनी पार्टी के सांसदों और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के 534 में से 377 वोट मिले. अब बुधवार को संसद में वोटिंग होगी जहां पार्टी के बहुमत को देखते हुए उनका प्रधानमंत्री बनना तय है. जापान में अगले संसदीय चुनाव सितंबर 2021 में होंगे. कौन हैं योशिहिदे सुगा एक स्ट्रॉबरी किसान के परिवार में पैदा हुए योशिहिदे सुगा की शीर्ष तक पहुँचने की कहानी उन्हें उस राजनीतिक अभिजात्य वर्ग से अलग करती है जिसका लंबे समय से जापान की राजनीति में दबदबा रहा है. उनका राजनीतिक सफ़र उस समय शुरू हुआ जब उन्होंने टोक्यो के होसेई यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन करने के तुरंत बाद संसदीय चुनाव अभियान के लिए काम किया. बाद में उन्होंने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के एक सांसद के सेक्रेटरी के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने ख़ुद के राजनीतिक सफ़र की शुरुआत की. वर्ष 1987 में वे योकोहामा सिटी काउंसिल के लिए चुने गए और 1996 में वे पहली बार जापान की संसद के लिए चुने गए. वर्ष 2005 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जुनिचिरो कोइज़ुमी ने उन्हें आंतरिक मामलों और संचार विभाग का वरिष्ठ उप मंत्री बनाया. इसके बाद पीएम पद संभालने वाले शिंजो आबे ने सुगा को तीन कैबिनेट पोस्ट देकर वरिष्ठ मंत्री का दर्जा दिया और वे 2007 तक ये ज़िम्मेदारी निभाते रहे. प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ उनके अच्छे रिश्ते बने रहे. जब 2012 में आबे फिर से पीएम बने तो उन्होंने सुगा को मुख्य कैबिनेट सेक्रेटरी का प्रभावी पद सौंपा. पिछले आठ साल से शिंजो आबे के दाहिने हाथ माने जाने वाले सुगा सुर्ख़ियों में बने रहे. उन्हें हर दिन दो बार मीडिया ब्रीफ़िंग करनी पड़ती थी. ये भी माना जाता था कि जापान की जटिल नौकरशाही का प्रबंधन भी उनके ही ज़िम्मे था. जापान में प्रशासन का सार्वजनिक चेहरा माने जाने वाले सुगा के सामने ये भी ज़िम्मेदारी थी कि सम्राट अकिहितो के हटने के बाद 2019 में नए शाही युग का नाम क्या हो. नए सम्राट नरुहितो के अधीन शाही युग का नाम रखा गया- रिवा, जिसका मतलब था सुंदर सदभाव. सुगा ने इसकी घोषणा की थी और इसके कारण प्यार से उन्हें अंकल रिवा कहा जाने लगा. जब इस साल 28 अगस्त को पीएम शिंजो आबे ने ख़राब स्वास्थ्य के कारण पद छोड़ने की घोषणा की तो उसी समय से ये माना जा रहा था कि आबे के उत्तराधिकारी सुगा ही होंगे. दो सितंबर को सुगा ने औपचारिक रूप से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी, लेकिन उस पहले ही पार्टी के ज़्यादातर लोगों ने सुगा को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी थी. इस समर्थन के कारण ही 14 सितंबर को उन्हें पार्टी का नेता चुन लिया गया. वे पहले ऐसा नेता हैं, जो किसी पार्टी के गुट से नहीं आते और न ही उन्हें राजनीति विरासत में मिली है. अब वे जापान के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. जापान के सबसे लंबे समय तक नेता रहे शिंजो आबे के कार्यकाल के बाद योशिहिदे सुगा ही देश में निरंतरता और स्थायित्व का प्रतिनिधित्व करते नज़र आते हैं. जब उन्होंने नेता पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी तो कहा था कि वे शिंजो आबे की आर्थिक नीति जारी रखेंगे, जिसे आबेनॉमिक्स कहा जाता है. आबे ने ये नीति मौद्रिक रूप से सहज माहौल, राजकोषीय प्रोत्साहन और संरचनात्मक सुधारों के आधार पर बनाई थी. सुगा का लक्ष्य जापान के युद्ध के बाद वाले शांतिवादी संविधान में संशोधन का भी है, ताकि सेल्फ़ डिफ़ेंस फ़ोर्स को वैध बनाया जा सके. ये शिंजो आबे का भी अहम एजेंडा रहा है. लेकिन फ़िलहाल उनकी चुनौती कोरोना महामारी और इसके कारण पैदा हुए आर्थिक संकट से निपटना है. सुगा टेस्टिंग बढ़ाना चाहते हैं और उनका लक्ष्य अगले साल के पहले छह महीनों में उपयुक्त वैक्सीन प्राप्त करना भी है. वे न्यूनतम मज़दूरी बढ़ाकर, कृषि सुधारों को बढ़ावा देने और पर्यटन को बढ़ावा देकर क्षेत्रीय अर्थव्यवस्थाओं को पुनर्जीवित करना चाहते हैं. विदेश नीति के मोर्चे पर वे अमरीका और जापान के लंबे समय से चल रहे गठबंधन को प्राथमिकता दे रहे हैं और वे स्वतंत्र इंडो-पैसिफ़िक भी चाहते हैं. सुगा का लक्ष्य चीन के साथ स्थिर रिश्ता क़ायम रखना भी है. उनका लक्ष्य 1970 और 1980 के दशक में उत्तर कोरिया द्वारा जापानी नागरिकों के अपहरण का मामला हल करने की कोशिश जारी रखना है. इनमें उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन के साथ बिना शर्त बैठक का भी प्रस्ताव शामिल है.

]]>
https://www.myallinone.in/yoshihinde-suga-japan-ke-naye-pm-kisan-ke-bete31-Mar-2022 7:55:43 am
मून मिशन: 2024 में चांद पर पहली बार कदम रखेगी महिला, मिशन पर 2 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्चhttps://www.myallinone.in/moon-mission-2024-me-chand-par-phali-bar-kadam-rakhengi-mahila-mission-वॉशिंगटन , 23 सितंबर |अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा एक बार फिर चांद पर इंसान को भेजने की योजना बना रही है. 1972 में पहली बार नासा ने चांद पर इंसान को भेजा था. नासा प्रमुख जिम ब्रिडेनस्टीन ने बताया कि, 'नासा 2024 में चंद्रमा पर पहली महिला एस्ट्रोनॉट (Female astronaut) को उतारने की योजना बना रहा है. इस मिशन पर एक पुरुष ऐस्ट्रोनॉट भी साथ जाएंगे.' नासा के अनुसार इस मिशन की शुरुआत चांद पर वैज्ञानिक खोज, आर्थिक लाभ और नई पीढ़ी के खोजकर्ताओं को प्रेरणा देने के लिए किया जा रहा है.

नासा प्रमुख जिम ब्रिडेनस्टीन ने ब्रीफिंग में बताया कि, इस मिशन में बजट को लेकर थोड़ी अड़चन है, क्योंकि देश में राष्ट्रपति चुनाव है. अगर अमेरिकी संसद दिसंबर तक प्रारंभिक बजट के तौर पर 23 हजार 545 करोड़ रुपये की मंजूरी देती है, तो हम चांद पर अपने अभियान को अंजाम दे पाएंगे. उन्होंने बतया कि इस मिशन में नासा चंद्रमा के अनछुए साउथ पोल पर अंतरिक्षयान की लैंडिंग करेगा. यह मिशन 4 साल में पूरा होगा और इस पर करीब 28 बिलियन डॉलर का खर्च आएगा. ब्रिडेनस्टीन ने कहा, 'इस मिशन में नई तरह की चीजों की खोज होगी. इसमें पहले किए गए वैज्ञानिक शोध से भिन्न शोध किए जाएंगे.' उन्होंने बतया कि 1969 के अपोलो मिशन के समय हमें लगता था कि चांद सूखा है, लेकिन अब हमें पता है कि चांद के साउथ पोल पर भारी मात्रा में पानी मौजूद है. इस वक्त तीन लूनर लैंडर के निर्माण का कार्य चल रहा हैं, जो अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाएगा. नासा के अनुसार पहला लैंडर ब्लू ओरिजिन अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की कंपनी बना रही है, दूसरा लैंडर एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स और तीसरा लैंडर डाइनेटिक्स कंपनी बना रही हैं. नासा ने अपने इस मिशन को अर्टेमिस नाम दिया है, यह कई चरणों में होगा. पहला चरण मानव रहित ओरियन स्पेसक्राफ्ट से नवंबर 2021 में शुरू होगा. मिशन के दूसरे और तीसरे चरण में एस्ट्रोनॉट चांद के आसपास चक्कर करेंगे और चांद की सतह पर उतरेंगे. जो अपोलो-11 मिशन की तरह एक सप्ताह तक चलेगा और इस दौरान एस्ट्रोनॉट एक सप्ताह तक चांद की सतह पर काम करेंगे. नासा ने 1969 से 1972 तक अपोलो-11 समेत 6 मिशन चांद पर भेजे नासा के मुताबिक, अमेरिका ने 1969 से 1972 तक अपोलो-11 समेत 6 मिशन चांद पर भेजे थे. 20 जुलाई 1969 को अपोलो-11 के जरिए पहली बार एस्ट्रोनॉट नील आर्मस्ट्रॉन्ग, एडविन ऑल्ड्रिन चांद की जमीन पर उतरे थे.(news18)

]]>
https://www.myallinone.in/moon-mission-2024-me-chand-par-phali-bar-kadam-rakhengi-mahila-mission-23-Sep-2020 7:17:05 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से टेलिफोन पर बातचीत कीhttps://www.myallinone.in/pm-modi-ne-japan-ke-pradhan-mantri-shinjo-aabe-se-batchit-ki-नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से टेलिफोन पर बातचीत की। श्री मोदी ने दोनों देशों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए श्री आबे की वचनबद्धता और नेतृत्व के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास और मित्रता की पुष्टि करते हुए दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के देश की यात्राओं के दौरान अपने-अपने साझा अनुभवों को याद किया।


दोनों नेताओं ने भारत-जापान विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के ढांचे के अंतर्गत मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना सहित विभिन्न सहयोग कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। वे इस बात पर भी सहमत थे कि भारत और जापान के बीच मजबूत तथा चिरस्थायी साझेदारी, कोविड महामारी के बाद के दौर में वैश्विक समुदाय के लिए नया रास्ता तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
दोनों नेताओं ने भारतीय सशस्त्र सेनाओं और जापान की आत्मरक्षा सेनाओं द्वारा एक-दूसरे को विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति के समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने का स्वागत किया। वे इस बात पर भी एकमत थे कि इस समझौते से भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग और सुदृढ होगा तथा हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में शांति तथा सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिलेगी।
 श्री मोदी और श्री आबे ने कोविड महामारी के दौर में अपने-अपने नागरिकों को एक-दूसरे देश की सरकारों द्वारा सहायता उपलब्ध कराए जाने की सराहना की और वे इस बात पर भी सहमत थे कि भारत और जापान के नागरिकों के बीच मजबूत व्यक्तिगत संबंध बनाए रखने के लिए ऐसे प्रयास जरूरी हैं। दोनों नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत-जापान साझेदारी में पिछले कुछ वर्षों में जो तेजी आई है वह भविष्य में इसी तरह जारी रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने जापान की नई सरकार के साथ पूरा सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की और प्रधानमंत्री आबे को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
 

]]>
https://www.myallinone.in/pm-modi-ne-japan-ke-pradhan-mantri-shinjo-aabe-se-batchit-ki-11-Sep-2020 2:22:58 pm
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधनhttps://www.myallinone.in/purv-rastpati-pranab-mukherjee-ka-nidhanपूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया है. सोमवार शाम को 84 साल की उम्र में प्रणब मुखर्जी ने अंतिम सांस ली. वो पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. बीते दिनों प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, उनकी सर्जरी भी हुई थी. प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट कर प्रणब मुखर्जी के निधन की जानकारी दी.

प्रणब मुखर्जी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे और उनकी हाल ही में ब्रेन सर्जरी की गई थी. प्रणब मुखर्जी साल 2012 देश के राष्ट्रपति बने थे, 2017 तक वो राष्ट्रपति रहे. साल 2019 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था.

]]>
https://www.myallinone.in/purv-rastpati-pranab-mukherjee-ka-nidhan31-Aug-2020 6:06:04 pm
प्रदेश सरकार ने जारी की अनलॉक-4 की गाइडलाइंस…जानें क्या खुलेगा https://www.myallinone.in/pradesh-sarkar-ne-jari-ki-unlock-4-ki-gaydline-jane-kya-khulegaउत्तर प्रदेश (यूपी) में अनलॉक-4 की गाइडलाइंस जारी कर दी गई है. कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई महीने के लॉकडाउन के बाद सरकार ने अलग-अलग गतिविधियों को शुरू करने का निर्दश जारी कर दिया है.

अनलॉक की नई गाइडलाइंस के मुताबिक 21 सितंबर से स्कूलों में स्टाफ को ऑनलाइन शिक्षा परामर्श से जुड़े कार्यों के लिए बुलाया जा सकता है. 21 सितंबर से कंटेनमेंट जोन में पड़ने वाले कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को स्कूलों में अपनी मर्जी से जाने की अनुमति होगी. इसके लिए उन्हें अभिभावकों की लिखित सहमति की आवश्यकता होगी. 7 सितंबर 2020 से मेट्रो रेल को चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा. इसके लिए SOP अलग से जारी की जाएगी. प्रदेश में 21 सितंबर से सभी सामाजिक, एकेडमिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रमों और अन्य सामूहिक गतिविधियों को अधिकतम 100 लोगों के साथ शुरू करने की अनुमति होगी. इस दौरान फेस मास्क का इस्तेमाल और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य होगा. 20 सितंबर तक शादी विवाह समारोह में अधिकतम 30 लोगों को और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी. इसके बाद अधिकतम 100 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी जाएगी. नई गाइडलाइंस के मुताबिक सभी सिनेमाघर, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर और इस तरह के सभी सभागार बंद रहेंगे. ओपन एयर थिएटर को 21 सितंबर से शुरू करने की अनुमति होगी. कंटेनमेंट ज़ोन के बाहर ज़िलाधिकारी की ओर से स्थानीय स्तर पर कोई भी लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा. हर शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन की प्रक्रिया पहले की तरह ही जारी रहेगी. देश में कोरोना की तेजी के बीच गृह मंत्रालय ने शनिवार को अनलॉक-4 की गाइडलाइन जारी कर दी. पांच महीने बाद सरकार ने लोगों को बड़ी रियायतें देने की योजना बनाई है. शादी समारोह, खेल, मनोरंजन, धार्मिक जलसों में 21 सितंबर से 100 लोग शामिल हो सकेंगे. मेट्रो सेवा सात सितंबर से चरणबद्ध तरीके से शुरू हो जाएगी. एंट्री गेट पर सोशल डिस्टेंसिंग और वार्निंग के लिए स्टिकर लगाए जाएंगे. कोरोना के नियमों के तहत मेट्रो सेवा बहाल होंगी. इसके अलावा भी कई प्रकार की छूट दी गई है. हालांकि बड़ी जुटान पर रोक कायम रहेगी और सिनेमा हॉल आदि बंद रहेंगे.

]]>
https://www.myallinone.in/pradesh-sarkar-ne-jari-ki-unlock-4-ki-gaydline-jane-kya-khulega31-Aug-2020 9:34:44 am
भारत- चीन के बीच जारी सीमा विवाद…फिंगर एरिया से नहीं हटना चाहता चीनhttps://www.myallinone.in/bhart-china-ke-bich-jari-seema-vivad-fingers-ariya-se-nahi-hatana-chahta-chinaभारत और चीन के बीच तनाव कम करने के लिए दोनों देश समय-समय पर बातचीत कर रहे हैं. हाल ही में फिर से तनाव वाले इलाकों में चीनी सेना के पीछे हटने पर चर्चा हुई. वहीं अब सूत्रों का कहना है कि चीन फिंगर एरिया से पूरी तरह से बाहर निकलने के लिए अनिच्छा दिखा रहा है. हालांकि टकराव वाले इलाकों से पूरी तरह से हटने के लिए सहमत हो गया है.

भारत- चीन के बीच जारी सीमा विवाद…फिंगर एरिया से नहीं हटना चाहता चीन…टकराव वाले क्षेत्रों से हटन और चीन के बीच तनाव कम करने के लिए दोनों देश समय-समय पर बातचीत कर रहे हैं. हाल ही में फिर से तनाव वाले इलाकों में चीनी सेना के पीछे हटने पर चर्चा हुई. वहीं अब सूत्रों का कहना है कि चीन फिंगर एरिया से पूरी तरह से बाहर निकलने के लिए अनिच्छा दिखा रहा है. हालांकि टकराव वाले इलाकों से पूरी तरह से हटने के लिए सहमत हो गया है. शीर्ष सरकारी सूत्रों का कहना है कि भारत ने चीन को स्पष्ट कर दिया है कि अप्रैल-मई के दौरान जहां दोनों देशों के सेनाएं थीं, वहां तक चीन वापस जाए. भारत इससे कम कुछ भी स्वीकार नहीं करेगा. दोनों पक्ष अगले कुछ दिनों में करीब 21-22 जुलाई को वापस हटने की स्थिति की निगरानी और सत्यापन करेंगे. सूत्रों के मुताबिक फिंगर-4 के पास के क्षेत्रों में चीनी सैनिकों ने ब्लैक टॉप और ग्रीन टॉप से अपने ढांचों को हटाना शुरू कर दिया है. इससे पहले एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के साथ बातचीत के दौरान यह स्पष्ट कर दिया था कि इस मामले को पूरी तरह से सुलझाने और दोनों पक्षों की संतुष्टि के लिए दोनों पक्षों को अपने स्थायी स्थानों पर वापस जाना होगा. जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना ने चीन की पीएलए को साफ कह दिया है कि फिंगर-8 से वह पीछे जाएं और अप्रैल महीने से पहले की स्थिति को बहाल किया जाए. हालांकि चीन के सैनिक फिंगर-4 से पीछे हटकर फिंगर-5 पर पहुंच गए हैं. गलवान नदी घाटी और लद्दाख के संवेदनशील पैंगोंग त्सो इलाके से चीन हट रहा है. पैंगोंग लेक का वही इलाका है, जहां इस साल मई के महीने में चीन के सैनिक आए थे और भारतीय सेना के साथ टकराव हुआ था.

]]>
https://www.myallinone.in/bhart-china-ke-bich-jari-seema-vivad-fingers-ariya-se-nahi-hatana-chahta-china16-Jul-2020 8:06:58 am
गालवान घाटी में दो किमी पीछे हटे चीनी सैनिक नई सैटेलाइट इमेज से हुआ खुलासाhttps://www.myallinone.in/gaalavaan-ghaatee-mein-do-kimee-peechhe-hate-cheenee-sainik-naee-saitelait-imej-se-hua-khulasaनई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में तनाव को कम करने के लिए भारत और चीन (India and china) के बीच बनी सहमति के बाद चीनी सैनिक दो किलोमीटर तक पीछे हटे है

गालवान नदी के किनारे से हाई रिजोल्‍यूशन सैटेलाइन इमेज भी इस बात की तस्‍दीक करते हैं. यह नदी एलएसी के आरपार बहती है. गौरतलब है कि डिस्‍एंगेजमेंट की प्रक्रिया (Disengagement process) रविवार को दोनों पक्षों के बीच बैठक के बाद शुरू हुई थी. बैठक में बनी सहमति के तहत दोनों भारतीय और चीनी सैनिक पीछे हट रहे हैं और अपने बीच बफर जोन छोड़ रहे हैं. मैक्‍सर (जो लद्दाख की स्थिति को लेकर अब तक हाई रिजोल्‍यूशन इमेज उपलब्‍ध कराता रहा है) से गालवान घाटी की दो तस्‍वीरें हासिल हुई हैंं जिसमें इस ‘बदलाव’ को साफ तौर पर देखा जा सकता हैं. 28 जून को हासिल पहले की तस्वीर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के दोनों ओर चीनी स्‍ट्रक्‍चर को देखा जा सकता है. स्पॉट शो पेट्रोल प्वाइंट 14 (PP-14)के पास है, जहां 15 जून को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक संघर्ष हुआ था. पहले की सैटेलाइट इमेज में साइट पर चीनी चौ‍कियां और स्‍ट्रक्‍चर दिखाए थे जो सैनिकों के लिए आश्रय स्‍थल हो सकते हैं. 15 जून को भारत और चीन के सैनिक आक्रामक रूप में एक-दूसरे के सामने आ गए थे दोनों पक्षों की हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों को जान गंवानी पड़ी थी. चीनी पक्ष को भी इस संघर्ष में खासा नुकसान हुआ था. खबरों के अनुसार, इस झड़प में 45 चीनी सैनिकों की या तो मौत हुई थी या वे गंभीर रूप से घायल हुए थे.

]]>
https://www.myallinone.in/gaalavaan-ghaatee-mein-do-kimee-peechhe-hate-cheenee-sainik-naee-saitelait-imej-se-hua-khulasa08-Jul-2020 8:04:07 am
लद्दाख में पीछे हट रहा चीन टेंट भी हटाए गए…https://www.myallinone.in/laddaakh-mein-peechhe-hat-raha-cheen-tent-bhee-hata-diya-gayaनई दिल्ली. लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच जारी तनाव के बीच दोनों देशों की सेनाओं के पीछे हटने की ख़बर है. सूत्रों ने सोमवार को कहा कि चीन ने अपने सैनिकों को गलवान नदी घाटी में कम से कम एक किलोमीटर पीछे किया है. चीनी सेना के 15 जून को एलएसी पर झड़प वाली जगह से पेट्रोल पॉइंट 14 से 1.5 से 2 किलोमीटर पीछे हटने की खबर है. भारतीय जवान भी पीछे आ गए और दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच एक बफर ज़ोन बना दिया गया है.

सूत्रों के मुताबिक, चीनी सैनिकों ने गलवान नदी के मोड़ से हटना शुरू कर दिया है और इस इलाके से अस्थायी ढांचों और टेंट को हटा दिया गया है. वर्तमान में, यह प्रक्रिया सिर्फ गलवान घाटी तक में सीमित है. सूत्रों ने कहा, “हमें यह देखना होगा कि क्या पीछे हटने और तनाव कम करने की यह एक स्थायी, वास्तविक प्रक्रिया है.” सूत्रों के मुताबिक, दोनों ओर बने अस्थायी ढांचों को हटा दिया गया है. इसका भौतिक रूप से सत्यापन भी किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अचानक लद्दाख के दौर पर जाने के तीन दिन बाद चीन सेना के पीछे हटने की खबर आ रही है. लद्दाख में पीएम मोदी ने चीन का नाम लिए बिना कहा था कि “विस्तारवाद की उम्र खत्म हो गई है. यह विकास की उम्र है. इतिहास गवाह है कि विस्तारवादी ताकतें या तो हार गई हैं या वापस लौटने के लिए मजबूर हो गई हैं,”

गलवान घाटी में सैन्य झड़प के बाद, भारत और चीन सेना के कमांडर स्तर पर तीसरे दौर की बैठक के पश्चात् दोनों सेनाओं के पीछे हटने की बात सामने आ रही है. गलवान घाटी में हुई सैन्य झड़प में भारत के 20 जवानों की जान गई थी जबकि चीन के 40 से ज्यादा सैनिकों के हताहत होने की खबर आई थी.

दोनों देशों की सेनाओं के बीच लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की बातचीत में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव को कम करने पर ध्यान केंद्रित किया गया था.

]]>
https://www.myallinone.in/laddaakh-mein-peechhe-hat-raha-cheen-tent-bhee-hata-diya-gaya07-Jul-2020 7:58:07 pm