Business News
एयरटेल लेकर आया है आकर्षक प्लान, यूजर्स को मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा, साथ में फ्री डाटा
नई दिल्ली। एयरटेल अपने यूजर्स को एक शानदार प्रीपेड प्लान दे रहा है, जिसमें केवल 4.15 रुपये में 1 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा। इस प्लान का फायदा उठाने के लिए आपको 698 रुपये खर्च करने होंगे। 84 दिन की वैलिडिटी के साथ वाले प्लान में रोज 2 जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। साथ में मिलेगा हर दिन 100 फ्री एसएमएस और देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा। इसमें ग्राहक को विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। प्लान के सब्सक्राइबर्स को फास्टटैग की खरीद पर 150 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।
अगस्त में रत्न, आभूषण निर्यात जुलाई की तुलना में 29.18 प्रतिशत बढ़ा
मुंबई। देश से रत्न एवं आभूषणों का निर्यात अगस्त महीने में जुलाई की तुलना में 29.18 प्रतिशत बढ़कर 13,160.24 करोड़ रुपये (176.40 करोड़ डॉलर) पर पहुंच गया। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवद्र्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।
स्मार्ट फीचर के साथ शाओमी ने भारत में पेश किया दो टीवी....
नई दिल्ली। शाओमी भारत में दो स्मार्ट टीवी सेट लेकर आ रहा है ये 32 इंच और 43 इंच साइज में उपलब्ध होंगे। इस टीवी सेट को Mi TV Horizon Edition के नाम से लांच किया गया है। आइये देखें इस टीवी सेट में क्या है खास....
एयरटेल लेकर आया है नया प्लान, रोज मिलेगा 3 जीबी डेटा
नई दिल्ली। एयरटेल कंपनी ने अपने मोबाइल धारकों के लिए कुछ नए प्लान पेश किए हैं। इसमें से एक है 499 रुपये का प्लान , जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 3 जीबी डेटा के अलावा एक खास सुविधा भी मिलेगी। यह सुविधा फस्र्ट रिचार्ज वालों को मिलेगी। फस्र्ट रिचार्ज प्लान यानी जो पहली बार अपने सिम पर रिचार्ज कराते हैं।
रॉयल एनफिल्ड 650 सीसी बाइक का नया मॉडल उतारेगी
नई दिल्ली। अपना शानदार बाइक के लिए मशहूर कंपनी रॉयलर एनफील्ड अपनी एक नई बाइक लेकर आ रही है, जो काफी दमदार रहने वाली है। इस बाइक का इंजन 650 सीसी का है।
Google का नया Trash फीचर डिलीट हुआ कॉन्टैक्ट भी मिल जाएंगे वापस
Google अपनी Contacts एप्प में एक नया फीचर शामिल करनी वाली है जिसके जरिए डिलीट हुए कॉन्टैक्ट को भी वापस पाया जा सकेगा। इस नए फीचर को Trash नाम दिया गया है और यह कंप्यूटर के रिसाइकल बिन की तरह ही काम करेगा, यानी आप 30 दिनों के भीतर उस कॉन्टैक्ट को वापस रिकवर कर पाएंगे।
Oppo ने 125W फ्लैश चार्ज तकनीक लॉन्च
Oppo ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 125W फ्लैश चार्ज तकनीक को बाजार में उतार दिया है। जो कि 4,000mAh की बैटरी को 5 मिनट में 41 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है।