Lifestyle News
ऑफिस की कुर्सी पर लगातार बैठते हो? मुश्किल में आ सकती है आपकी सेहत, जानें ब्रेक लेने का सही तरीका
ऑफिस में घंटों तक एक ही कुर्सी पर बैठे रहते हैं। तो जान लिजिए ये कितना खतरनाक हो सकता है और इसे सुधारने के लिए आप क्या कर सकते हैं।
जल्द से जल्द दूर होगी पीसीओडी की समस्या, इस घरेलू नुस्खों को बना लें जीवन का हिस्सा
Home Remedies : पीसीओडी एक ऐसी स्थिति है जिसमें हार्मोनल असंतुलन के कारण ओवरी में सिस्ट बन जाते हैं। लेकिन सही जीवनशैली और घरेलू नुस्खों से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
बहुत ज्यादा सोना आपको पड़ सकता है भारी, हो सकते हैं ये नुकसान
हेल्थ न्युज । सेहतमंद रहने के लिए अच्छी और पूरी नींद लेना जरूरी है। सोने से दिन भर की थकान दूर हो जाती है और शरीर को एनर्जी मिलती है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें सोने के लिए जितना समय मिल जाए वो कम ही लगता है। नींद पूरी करना जहां सेहत के लिए बहुत आवश्यक है वहीं बहुत ज्यादा सोने से इसके कुछ नुकसान भी हैं।
हड्डियां कमज़ोर बना देती है 5 खराब आदतें, 40 की उम्र के बाद उठानी पड़ेगी बड़ी परेशानी, आज से ही छोड़ दें
Bone Health: उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। कई बार हमारी खराब आदतें कम उम्र में ही हड्डियों के कमजोर होने की वजह बन सकती है, जो काफी नुकसानदायक हो सकता है
Lips Care Tips: फटे और रूखे होंठ होते हैं कष्टदायी, इन लिप मास्क को हफ्ते में दो बार करें apply और पाएं कोमल होंठ
Lips Care Tips: होंठों के रूखेपन के कारण लिपस्टिक भी ढंग से नहीं लग पाती और फटे होंठों की स्थिति तो काफी कष्टदायक होती है. इसकी वजह से फेस भी बिल्कुल अच्छा नहीं दिखता है. ऐसे में होंठों की देखभाल पर अतिरिक्त ध्यान देना महत्वपूर्ण है.इसके लिए सप्ताह में 2-3 बार होंठों पर स्क्रब के साथ लिप मास्क का इस्तेमाल जरूर करें. आज हम आपको घर पर ही लिप मास्क बनाने के कुछ तरीके बताते हैं, जो आपके होंठों को स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.
उल्टी और सिर दर्द की वजह हो सकती है गर्मी
हेल्थ न्युज (एजेंसी)। इन दिनों गर्मी इतनी भीषण पड़ रही है कि हर कोई परेशान है। खासतौर से इस मौसम में पेट से जुड़ी बीमारियां ज्यादा होती हैं। कई बार ज्यादा गर्म चीजों के सेवन और मौसम में आए बदलाव के कारण पेट में अपच, गैस, पित्त का बढ़ना, पेट में इंफेक्शन हो सकता है।
वजन घटाने में दवा की तरह काम करते हैं फाइबर से भरपूर ये 5 फूड्स, आज से ही शुरू करें खाना
वजन कम करने के लिए बिना स्टार्च वाली सब्जियों का सेवन करें. फलियां जैसे बीन्स, चने और दाल में अधिक मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होता है जिसकी वजह से बार-बार भूख नहीं लगती है.
रोजाना काजू खाने से हड्डियां बनती है मजबूत
हेल्थ न्युज (एजेंसी)। जो लोग रोजाना काजू खाते हैं उनकी हड्डियां मजबूत बनती है। काजू में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है जो बोन्स के लिए अच्छा होता है। बच्चों को रोजाना 2-3 काजू खिला सकते हैं। वैसे तो काजू खाने के ढेरों फायदे हैं, पर आपको दिन में 3-4 या बहुत से बहुत 5 काजू से ज्यादा नहीं खाने चाहिए। अगर आप इससे ज्यादा काजू खाते हैं तो इससे पेट खराब हो सकता है। ज्यादा काजू खाने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।
भुना हुआ काला चना हमें कई तरह की बीमारियों से बचाता है
हेल्थ न्युज (एजेंसी)। भुना चना शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। भुने हुए चने में प्रोटीन के अलावा फाइबर और कई तरह को पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए इसे हेल्दी सुपरफूड माना जाता है। रोस्टेड चना खाने से वजन तेजी से कम हो सकता है। इससे कई और फायदे भी होते हैं।
खाली पेट किशमिश के पानी पीने से मिलते हैं कई सारे फायदे, छोटी-मोटी बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
हेल्थ न्युज (एजेंसी)। खाली पेट किशमिश के पानी पीने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। साथ ही किशमिश का पानी अगर आप रोजाना पीते हैं तो आपको कई छोटी-मोटी बीमारियों से छुटकारा भी मिल जाएगा। कई हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि खाली पेट किशमिश के पानी पीने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। साथ ही किशमिश का पानी अगर आप रोजाना पीते हैं तो आपको कई छोटी-मोटी बीमारियों से छुटकारा भी मिल जाएगा।
क्या पिस्ता खाने से बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल? जानें क्या है सच्चाई
हमारी सेहत के लिए ड्राई फ्रूट्स और नट्स बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। कहा जाता है कि हर रोज एक मुट्ठी ड्राई फूड खाना आपको कई समस्याओं से बचा सकता है। क्योंकि इसमें विटामिंस, प्रोटींस, मिनरल्स और कई पोषक तत्व की भरपूर मात्रा मौजूद होते हैं, जो हमें कई बीमारियों जैसे- हॉर्ट और ब्रेन की बीमारियों के जोखिमों को कम कर सकते हैं। इन नट्स में भरपूर मात्रा में हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं, जो दिल के लिए बेहद फायदेमंद बताए जाते हैं। हालांकि इनमें कुछ ऐसे भी नट्स होते हैं, जिनको लेकर लोगों के मन में कई मिथक प्रचलित हैं। कई लोगं का मानना है कि पिस्ता का सेवन कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।
दांतों की सड़न सहित कब्ज की समस्या को दूर करने में बथुआ है असरदार, इसके फायदे जान चौंक जाएंगे आप
सर्दियों के मौसम में बथुआ का रायता, सब्जी और पराठा बना कर बेहद चाव से खाया जाता है। स्वाद से भरपूर बथुआ सिर्फ आपके ज़ायके का टेस्ट ही नहीं बढ़ाता, बल्कि इसकी पत्तियां कई बीमारियों को दूर करने में भी बेहद असरदार है। हालांकि, बथुआ को एक लिमिट में ही खाना चाहिए। क्योंकि इसमें ऑक्ज़ालिक एसिड बहुत ज़्यादा मात्रा में पाई जाती है। जिस वजह से आपको डायरिया हो सकता है। चलिए हम आपको बताते हैं इसे खाने से आपको सेहत संबंधी कितने फायदे हो सकते हैं।
गठिया के दर्द को बढ़ा सकते हैं ये दो पेनकिलर, 70% लोग हर दर्द में करते हैं इनका सेवन
सर्दियों के साथ अक्सर लोगों में गठिया की समस्या बढ़ जाती है। दरअसल, होता ये है कि सर्दियों में हमारा ब्लड सर्कुलेशन काफी धीमा होता है और हड्डियों या कहें कि जोड़ों के बीच अकड़न बढ़ जाती है। इससे गठिया वाले लोगों को दर्द और सूजन का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोग इबुप्रोफेन (Ibuprofen) और नेप्रोक्सेन (Naproxen) जैसी दर्द निवारक दवाएं लेते हैं। लेकिन, हाल ही में आई स्टडी बताती है कि ये दवाएं गठिया के लक्षणों को कम करने के जगह इसके सूजन और दर्द को बढ़ा सकते हैं। कैसे, जानते हैं इस स्टडी से।
जाड़े में कच्चा लहसुन खाने से एकसाथ मिट जाते हैं 11 रोग, लक्षण दिखने से पहले ही हो जाता है इलाज
लहसुन एक औषधीय खाद्य पदार्थ है, जो शरीर के कई रोगों का नाश करता है। लेकिन, जब आप जाड़े में इसका कच्चा सेवन करते हैं, तो जाने-अनजाने शरीर के 11 रोगों को दूर कर देते हैं। कच्चा लहसुन खाने के इन फायदों के बारे में देश के जाने-माने आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. अबरार मुल्तानी ने जानकारी दी है।
सर्दी-जुकाम से छुटकारा दिलाने में अजवाइन का काढ़ा है बेहद असरदार, इम्युनिटी भी होगी स्ट्रांग
बदलते मौसम का असर अक्सर हमारे शरीर पर पड़ता है। इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने पर सर्दी, खांसी और फ्लू का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सर्दी खांसी से छुटकारा पाने के लिए किचन में पाया जाने वाला अजवाइन का कोई मुकाबला नहीं है। अजवाइन का स्वाद हल्का कसैला और तीखा होता है। इसका इस्तेमाल हम अचार, पूरी और पराठे का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं। लेकिन ये सिर्फ खाने के स्वाद को ही नहीं बढ़ाता बल्कि से इससे बना काढ़ा सर्दी खांसी जैसे परेशानियों को चुटकियों में दूर कर सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं अजवाइन का काढ़ा कैसे बनाएं।
बकरी का दूध, फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान
सबको अच्छी सेहत और तंदुरुस्ती पसंद है। स्वस्थ जीवन के लिए पोषक तत्वों से भरपूर भोजन लेना जरूरी है। क्या खाएं, क्या पिएं और कैसे कहां रहें, इसका निर्णय सोच समझकर लेना चाहिए। लगभग सभी के भोजन में दूध इस्तेमाल होता ही है। दूध न सिर्फ हमें ऊर्जावान करता है बल्कि हमारे मस्तिष्क को भी थकने से बचाता है और स्वस्थ रखता है। गाय और भैंस के दूध ज्यादातर लोग इस्तेमाल करते हैं लेकिन बकरी के दूध आज भी बहुत कम लोग इस्तेमाल करते हैं। जिन्हें बकरी के दूध की ताकत का अंदाजा नहीं है वे लोग तो इनके बारे में सोचते भी नहीं हैं। बकरी का दूध बाकी अन्य दूध से ज्यादा लाभदायक होता है। धीरे-धीरे ही सही लेकिन बकरी के दूध के बारे में जागरूकता देखी जा रही है। आज इसे औषधी के रूप में पिया जाता है।
नारी के आकर्षण को बढ़ाने का काम करते हैं होंठ, इन तरीकों से दें इन्हें निखार
खूबसूरत गुलाबी होंठों की चाहत सभी महिलाओं को होती है जो कि आपकी मुस्कान को सुंदर बढ़ाने के साथ ही रूप निखारने का भी काम करते हैं।
क्या असर पड़ता है आपके शरीर पर जब आप फ्रोजन पिज्जा, रेडी-टू-ईट जैसे भोजन खाते हैं? नए शोध में हुआ खुलासा
आजकल के समय में फास्ट फूड का चलन बढ़ गया है। इसकी एक मुख्य वजह ऑनलाइन सेवाएं भी है। पिज्जा-बर्गर, रेडी-टू-ईट जैसे भोजन इन दिनों आम बात है। फिर चाहें वो महंगा ही क्यों न हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे आपके शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता सकता है? एक नए शोध के अनुसार, प्री-पैकेज्ड सूप, सॉस, फ्रोजन पिज्जा और रेडी-टू-ईट भोजन जैसे अल्ट्राप्रोसेस्ड खाद्य पदार्थो का रोजाना सेवन आपको जल्दी मार सकता है। यह शोध 2019 में ब्राजील में समय से पहले रोके जा सकने वाली 10 प्रतिशत से अधिक मौतों के सिलसिले में किया गया है। अमेरिकन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन में प्रकाशित रिपोर्ट में शोधकर्ताओं ने कहा है कि अल्ट्राप्रोसेस्ड खाद्य पदार्थो में से कोई संपूर्ण खाद्य पदार्थ नहीं होता है, यही वजह है कि 2019 में ब्राजील में 57,000 लोगों की समय से पहले मौत हो गई।