Astrology News

वृश्चिक राशि के जातकों को मिलेगा प्रमोशन

  • 16-Feb-2024
  • 795

चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 16 फरवरी का राशिफल।

INDORE. चंद्रमा मेष राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 11:06 बजे से 12:31 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 16 फरवरी का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बहुत ही अनुकूल समय है। आज आपको कार्यालय में प्रमोशन मिल सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए बहुत ही लाभकारी समय है।

Astrology News वृश्चिक राशि के जातकों को मिलेगा प्रमोशन

मेष – मेष राशि के जातक को लंबी दूरी की यात्रा के साथ-साथ जरूरी काम निपटेंगे और किसी महिला आयोग द्वारा असिस्टेंट आफिसर के पद पर आसीन होने के योग है। ओम् विष्णवे नमः का जप करे।
शुभ रंग बैगनी एवं शुभांक 7

वृषभ – वृषभ राशि के जातक पुरानी परंपराओं को बढ़ाने का प्रयास करेंगे और सगे संबंधियों के साथ आनंदमय पल का सुख उठाएंगे। शिक्षा संबंधी मामलों में आपको लाभ होगा। ॐ नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 5

मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को अपने द्वारा संचालित मिशन को बढ़ाने के लिए आर्थिक सहायता मिल सकती हैं। राजनेतिक पक्ष मजबूत होगा जिससे करीबी दोस्त का साथ मिलेगा। ॐ श्री गणेशाय नमः का जप करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभांक 8

कर्क – कर्क राशि के जातकों की नौकरी संबंधी क्षेत्र में व्यापार के चांस बढ़ सकते हैं। किसी बड़े व्यक्ति से लिया गया सुझाव लाभकारी रहेगा। ओम् चामुण्डायै नमः का जप करें।
शुभ रंग गेहुआ एवं शुभांक 4

सिंह – सिंह राशि के जातक आपकी पुरानी उपलब्धियों का सहारा लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे, जिसमें सफलता हासिल होगी। राजनीति के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में भी जाना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग सफेद शुभ अंक 7

कन्या – कन्या राशि के जातकों को अपने द्वारा लिए गए फैसलों पर गर्व होगा तथा संतान के साथ सर्वाधिक समय बीतेगा, जिसमें आप उनके उपलब्धि तथा करियर को लेकर चिंतित होंगे। राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग बैगनी एवं शुभांक 4

तुला – तुला राशि के जातकों को आज किसी परिस्थिति में कर्ज नहीं लेना चाहिए तथा दूसरों को कर्ज नहीं देना चाहिए उचित रहेगा। आपसी मतभेद होने पर दूरी बनाएं तथा किसी प्रकार की चर्चा ना करें। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभ अंक 1

वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों का सही समय पर प्रमोशन हो सकता है तथा नई टीम के साथ आप आगे बढ़ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर काम करना लाभकारी रहेगा तथा आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमो नमः का जाप करें।
शुभ रंग क्रीम एवं शुभांक 2

धनु – धनु राशि के जातकों का मनोबल बढ़ सकता है और शिक्षा के क्षेत्र में सही मुकाम मिल सकता है। आज प्रबुद्ध व्यक्तियों से मुलाकात बनी रहेगी तथा कार्य क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। ओम् गुरवे नमः का जाप करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 3

मकर – मकर राशि के जातक अपनी गतिविधियों पर ध्यान देंगे तथा व्यापार को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। वर्तमान स्थिति अच्छी रहेगी तथा आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। ओम राहवे नमः का जाप करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभांक 7

कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सहायता करने का अवसर मिलेगा, जिससे आपको कोई आर्थिक सहायता मिल सकती हैं। वाहन का सदुपयोग करें तथा उचित होने पर ही बाहर जाएं। ओम महादेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभ अंक 5

मीन – मीन राशि के जातकों का किसी महिला या पार्टनर से कहा सुनी हो सकता है सावधान रहें। कोर्ट कचहरी के मामलो में लंबी कार्यवाही हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। ओम् चामुण्डायै नमः का जाप करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 5