National News

निजी अस्पताल सुनिश्चित करें कि कोविड मरीजों को बिस्तर मिले- स्वास्थ्य मंत्रालय

निजी अस्पताल सुनिश्चित करें कि कोविड मरीजों को बिस्तर मिले- स्वास्थ्य मंत्रालय

  • 13-Sep-2020
  • 462

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के मरीजों का इलाज करने वाले निजी अस्पतालों से आग्रह किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि वायरल बीमारी से पीडि़त मरीजों को बिस्तर देने इनकार नहीं किया जाये और उनकी समुचित देखभाल हो। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) और एम्स, नई दिल्ली के सहयोग से मंत्रालय ने शनिवार को नई दिल्ली में कोरोना वायरस मरीजों को इलाज उपलब्ध कराने वाले निजी अस्पतालों के साथ एक ऑनलाइन सम्मेलन में कहा कि सामूहिक लक्ष्य एक स्वास्थ्य प्रणाली होनी चाहिए जो सभी के लिए उपलब्ध, सस्ती और सुलभ हो। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बैठक में गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों का समय पर उपचार कर मृत्युदर को कम किये जाने पर जोर दिया जाना चाहिए। अस्पतालों को अपने संक्रमण रोकने और उसे नियंत्रित करने के लिए सभी उपायों को अपना कर स्वास्थ्यकर्मियों को प्रोत्साहित करना चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा - राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2025 तक प्राथमिक विद्यालय स्तर पर सभी बच्चों को आरंभिक साक्षरता प्रदान

राष्ट्रपति ने कहा - राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2025 तक प्राथमिक विद्यालय स्तर पर सभी बच्चों को आरंभिक साक्षरता प्रदान

  • 07-Sep-2020
  • 522

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यपालों से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए अपने राज्यों में विषय आधारित आभासी सत्र आयोजित करने को कहा। उन्होंने कहा कि इन सत्रों से प्राप्त सुझावों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे के विचार और उपयोग के लिए शिक्षा मंत्रालय को भेजा जा सकता है।
श्री कोविंद ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से उच्च शिक्षा के स्तर पर नई नीति के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए कुलपति और शिक्षकों के खाली पदों को भरने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नीति की सफलता राज्यों और केंद्र दोनों के सम्मिलित प्रयासों पर निर्भर करेगी।

प्रधानमंत्री ने आईपीएस प्रशिक्षुओं से अप्रत्याशित घटनाओं से सतर्क रहने के लिए हमेशा तैयार रहने को कहा

प्रधानमंत्री ने आईपीएस प्रशिक्षुओं से अप्रत्याशित घटनाओं से सतर्क रहने के लिए हमेशा तैयार रहने को कहा

  • 04-Sep-2020
  • 495

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय पुलिस सेवा-आईपीएस के प्रशिक्षुओं से कहा है कि वे अप्रत्याशित घटनाओं से सतर्क रहें और उनसे निपटने के लिए हमेशा तैयार रहें। उन्होंने युवाओं को गलत रास्ते पर जाने से रोकने की आवश्यकता पर भी बल दिया। श्री मोदी ने आशा व्यक्त की कि महिला पुलिस अधिकारी इस दिशा में बेहतर काम कर सकती हैं। 

क्या भारत फिर कृषि प्रधान बनेगा?

क्या भारत फिर कृषि प्रधान बनेगा?

  • 09-Jul-2020
  • 576

खरीफ का मौजूदा रकबा उम्मीद जगाता है क्योंकि कोविड काल में अधिक से अधिक किसान खेती की ओर लौट रहे हैं।

कोरोना पॉजिटिव पत्रकार ने एम्स की चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

कोरोना पॉजिटिव पत्रकार ने एम्स की चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

  • 07-Jul-2020
  • 568

नई दिल्ली। दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स में कोरोना वायरस का इलाज करा रहे एक 34 वर्षीय पत्रकार ने अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है।