Lifestyle News

ये 5 सब्जियां दुनियाभर में मानी जाती हैं सबसे ज्यादा हेल्दी

  • 21-Sep-2020
  • 602
दुनियाभर में कितने तरह की सब्जियां खाई जाती हैं, इसकी कोई गिनती नहीं है। हर देश, राज्य, समुदाय और मौसम की अपनी विशेष सब्जियां हैं। लेकिन कुछ सब्जियां ऐसी भी हैं, जिन्हें पूरी दुनिया में उगाया और खाया जाता है। इनमें से कई सब्जियां अपने पोषक तत्वों और फायदों के कारण एक देश से दूसरे देश पहुंचीं। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही 5 सब्जियों के बारे में, जिन्हें पूरी दुनिया के न्यूट्रीशनिस्ट और हेल्थ एक्सपट्र्स हेल्दी मानते हैं। इसका कारण यह है कि ये सब्जियां विशेष पोषक तत्वों , एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स से भरपूर हैं, जो इंसान के शरीर को स्वस्थ रखने और कई बीमारियों से बचाने में काम आते हैं। अगर आप भी इन 5 सब्जियों को रोजाना के खानपान में किसी भी तरह से शामिल कर लें, तो आपको भविष्य में कई गंभीर बीमारियों और शारीरिक समस्याओं का खतरा कम होता जाएगा।
Lifestyle News ये 5 सब्जियां दुनियाभर में मानी जाती हैं सबसे ज्यादा हेल्दी
छत्तीसगढ़ देश विदेश खेल बिजनेस मनोरंजन ज्ञान विज्ञान करिअर आलेख धर्म-अध्यात्म लाइफ स्टाइल सेहत विचार मंच ब्रेकिंग न्यूज़ Home सेहत ये 5 सब्जियां दुनियाभर में मानी जाती हैं सबसे ज्यादा हेल्दी ये 5 सब्जियां दुनियाभर में मानी जाती हैं सबसे ज्यादा हेल्दी 20-Sep-2020 224 ये 5 सब्जियां दुनियाभर में मानी जाती हैं सबसे ज्यादा हेल्दी दुनियाभर में कितने तरह की सब्जियां खाई जाती हैं, इसकी कोई गिनती नहीं है। हर देश, राज्य, समुदाय और मौसम की अपनी विशेष सब्जियां हैं। लेकिन कुछ सब्जियां ऐसी भी हैं, जिन्हें पूरी दुनिया में उगाया और खाया जाता है। इनमें से कई सब्जियां अपने पोषक तत्वों और फायदों के कारण एक देश से दूसरे देश पहुंचीं। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही 5 सब्जियों के बारे में, जिन्हें पूरी दुनिया के न्यूट्रीशनिस्ट और हेल्थ एक्सपट्र्स हेल्दी मानते हैं। इसका कारण यह है कि ये सब्जियां विशेष पोषक तत्वों , एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स से भरपूर हैं, जो इंसान के शरीर को स्वस्थ रखने और कई बीमारियों से बचाने में काम आते हैं। अगर आप भी इन 5 सब्जियों को रोजाना के खानपान में किसी भी तरह से शामिल कर लें, तो आपको भविष्य में कई गंभीर बीमारियों और शारीरिक समस्याओं का खतरा कम होता जाएगा। लहसुन जिस लहसुन को आज हम और आप खाते हैं, वो कितना गुणकारी है, इसकी खोज आज से हजारों साल पहले ही चीन और मिश्र में कर ली गई थी। भारतीय आयुर्वेद में भी लहसुन को बहुत महत्वपूर्ण औषधि माना गया है। लहसुन का सबसे पावरफुल और सबसे खास कंपाउंड है एलिसिन (्रद्यद्यद्बष्द्बठ्ठ)। लहसुन में मौजूद एलिसिन के कारण ही शायद ही दुनिया का कोई देश हो, जहां लहसुन न खाया जाता हो। रिसर्च बताती हैं कि लहसुन खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है, हार्ट अटैक का खतरा कम होता है, बेड कोलेस्ट्रॉल की सफाई हो जाती है, खून में हानिकारक ट्राईग्लिसराइड्स की मात्रा कम होती है और यहां तक कि कैंसर से भी बचाव रहता है। पालक दुनिया की सबसे हेल्दी सब्जियों में आपकी चिर-परिचित पालक भी शामिल है। पालक इसलिए खास है क्योंकि इसके गहरे हरे रंग की पत्तियों में बीटा-कैरोटीन और ल्यूटिन जैसे पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। ये दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर के खतरे को कम करने का काम करते हैं। इसके अलावा पालक विटामिन ए का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है, जिसके कारण पालक खाने से आंखें लंबी उम्र तक स्वस्थ रहती हैं। सिर्फ 30 ग्राम पालक खाकर ही आप अपने डेली विटामिन ्र की डोज का 56त्न हिस्सा पा सकते हैं। इसके अलावा पालक में विटामिन ्य भी होता है और कैलोरीज बहुत कम होती हैं। पालक खाने से भी हार्ट की बीमारियां और ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है। ब्रोकली ब्रोकली भी हेल्दी सब्जियों की लिस्ट में काफी ऊपर आती है। इसका कारण यह है कि ब्रोकली में 2 सबसे खास कंपाउंड होते हैं, जिन्हें ग्लूकोसाइनोलेट और सल्फोराफेन कहते हैं। ये दोनों कंपाउंड्स भी कैंसर को रोकने में कारगर माने जाते हैं। ब्रोकली के सेवन से कई क्रॉनिक बीमारियों का खतरा कम होता है। ब्रोकली में ढेर सारे पोषक तत्वों के साथ फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है। ब्रोकली में फॉलेट, पोटैशियम, मैंग्नीज आदि मिनरल्स होते हैं, जो दिल की बीमारियों से आपको बचाते हैं। हरा मटर मटर हमारे यहां सीजनल सब्जी है, इसलिए इसे लोग चाव से खाते हैं, मगर इसके पोषक तत्वों और फायदों के बारे में लोग कम जानते हैं। हरे मटर में स्टार्च ज्यादा होता है, इसलिए इसमें काब्र्स और कैलोरीज थोड़ी ज्यादा होती हैं इसलिए इसे बहुत ज्यादा खाने से ब्लड शुगर पर थोड़ा प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन फाइबर और प्रोटीन के मामले में मटर बहुत ज्यादा समृद्ध सब्जी है। 1 कप मटर खाने से आपको लगभग 9 ग्राम फाइबर और 9 ग्राम ही प्रोटीन मिलता है। इसके अलावा मटर में विटामिन ्र, विटामिन ्य, विटामिन ष्ट, नियासिन, फॉलेट, थायमिन, राइबोफ्लेविन जैसे तत्व होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि रिसर्च में यह बात सामने आई है कि मटर के सेवन से कैंसर सेल्स का बढऩा न सिर्फ कम हो जाता है बल्कि ये कैंसर सेल्स को मार भी सकती है। स्वीट पोटैटो (शकरकंद) शकरकंद के नाम में ही कंद है। हमारे यहां आने वाली सफेद शकरकंद से कहीं ज्यादा ऑरेंज कलर वाली शकरकंद हेल्दी होती है। इसे दुनियाभर में स्वीट पोटैटो के नामो से जाना जाता है। ये स्वीट पोटैटो भी विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है। बीटा-कैरोटीन को फेफड़ों और ब्रेस्ट कैंसर से बचाने में बड़ा महत्वपूर्ण माना जाता है। एक मीडियम साइज के शकरकंद को खाने से आपको 4 ग्राम फाइबर, 2 ग्राम प्रोटीन, विटामिन बी 6, मैंग्नीज, पोटैशियम आदि मिलता है।