Sport News
आंद्रे रसेल ने टी-20 क्रिकेट में 300 विकेट पूरे कर लिए हैं।
- 14-Oct-2020
- 531
रसेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु के खिलाफ आईपीएल 13 के मुकाबले में सोमवार को देवदत्त पडिकल को आउट करने के साथ ही 300वां विकेट पूरा किया। रसेल टी-20 प्रारुप में 300 विकेट लेने वाले दुनिया के 10वें गेंदबाज हैं। उन्होंने यह कारनामा 337वें टी-20 मैच में किया है।
वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो 509 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं जबकि दूसरे स्थान पर श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसित मलिंगा हैं। इसके अलावा विंडीज के सुनील नारायण (390 विकेट), दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर (380), पाकिस्तान के सौहेल तनवीर (362), बंगलादेश के शाकिब अल-हसन (354), पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी (339), अफगानिस्तान के राशिद खान (317) और पाकिस्ताम के वहाब रियाज (304) का नाम भी इस सूची में शामिल है।
रसेल ने बेंगलूरु के खिलाफ चार ओवर में 51 रन देकर एक विकेट लिया था। रसेल ने आईपीएल के 71 मुकाबलों में 27.36 के औसत से 61 विकेट लिए हैं। कोलकाता को इस मुकाबले में बेंगलूरु के हाथों 82 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
Related Posts
गोला फेंक में सचिन ने जीता रजत पदक
- 05-Sep-2024
- 1645
IND vs SA : Final में किसका चलेगा सिक्का? जानें सबकुछ
- 29-Jun-2024
- 861
पाक को हराकर अमेरिका ने रचा इतिहास
- 07-Jun-2024
- 1111
National News
International News
Chhattisgarh News
Share Market News
Business News
- 02-Jul-2024
- 1502
Entertainment News
- 25-Nov-2022
- 2327
Religious News
- 16-Feb-2024
- 1879
- 24-Jan-2024
- 1299
Lifestyle News
- 05-Sep-2024
- 1535
Political News
Health News
- 29-Jan-2025
- 2478
Horoscope News
- 30-Jan-2025
- 3175
- 29-Jan-2025
- 2524
- 30-Aug-2024
- 1003