Chhattisgarh News
छत्तीसगढ़: चक्रवात के असर से देर रात हुई बारिश… आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल…
रायपुर। द्रोणिका के साथ- साथ अब पश्चिम बंगाल में एक नए चक्रवातीय घेरे के तैयार होने के साथ ही बारिश का होने लगी है। राजधानी रायपुर में देर रात जमकर बारिश हुई। इसके अलावा दुर्ग जिले में भी अल सुबह अच्छी खासी बारिश हुई।
राज्य के कई इलाकों में आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दक्षिण के कुछ इलाकों में भारी बारिश के अलावा बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। द खबरीलाल होम देश -विदेश छत्तीसगढ़ सियासत व्यापार खबरीलाल EXCLUSIVE अन्य संपर्क करें JOIN US BREAKING NEWS • छत्तीसगढ़ • स्लाइडर छत्तीसगढ़: चक्रवात के असर से देर रात हुई बारिश… आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल… 11 September, 2020 2:39 PM File Photo रायपुर। द्रोणिका के साथ- साथ अब पश्चिम बंगाल में एक नए चक्रवातीय घेरे के तैयार होने के साथ ही बारिश का होने लगी है। राजधानी रायपुर में देर रात जमकर बारिश हुई। इसके अलावा दुर्ग जिले में भी अल सुबह अच्छी खासी बारिश हुई। राज्य के कई इलाकों में आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दक्षिण के कुछ इलाकों में भारी बारिश के अलावा बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से विदर्भ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। मानसून द्रोणिका अपने निर्धारित स्थिति में स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। कल 11 सितंबर को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा भारी वर्षा की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।