Chhattisgarh News
कलेक्टर कांफ्रेंस शुरू: धान खरीदी, सड़क और योजनाओं पर कलेक्टरों से सीएम करेंगे सवाल-जवाब
- 09-Oct-2022
- 376
रायपुर। सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कलेक्टर कांफ्रेंस की शुरुआत हो चुकी है। सालभर बाद हो रहे कांफ्रेंस में सीएम बघेल धान खरीदी, सड़कों की स्थिति, योजनाओं को लेकर सवाल जवाब करेंगे। सालभर बाद चुनाव हैं, इसलिए सीएम का पूरा फोकस राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर होगा, जिससे योजनाओं में किसी तरह की कोई कमी न हो।
भेंट मुलाकात कार्यक्रम के जरिए सीएम बघेल लगातार लोगों से मिल-जुल रहे हैं। बस्तर और सरगुजा संभाग के अलावा कई जिलों में जा चुके हैं। ऐसे में सीएम के पास योजनाओं की स्थिति को लेकर फीडबैक है। इसके आधार पर ही वे कलेक्टरों से जवाब-तलब कर सकते हैं। एसपी कांफ्रेंस के दौरान सीएम के तल्ख तेवर ने अफसरों को चौंकाया था। इसे लेकर कलेक्टरों की भी धड़कनें बढ़ी हुई है। सीएम ने राम वन गमन पर्यटन परिपथ में आवासीय व्यवस्था जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवासीय व्यवस्था होने से ही पर्यटन बढ़ेगा।
Related Posts
National News
International News
Sport News
- 05-Sep-2024
- 1680
Share Market News
Business News
- 02-Jul-2024
- 1560
Entertainment News
- 25-Nov-2022
- 2369
Religious News
- 16-Feb-2024
- 1903
- 24-Jan-2024
- 1326
Lifestyle News
- 05-Sep-2024
- 1565
Political News
Health News
- 29-Jan-2025
- 2530
Horoscope News
- 30-Jan-2025
- 3204
- 29-Jan-2025
- 2576
- 30-Aug-2024
- 1055