Chhattisgarh News

CG जल जीवन मिशन में लापरवाही! काम में देरी पर ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

  • 01-Aug-2025
  • 947

रायपुर: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे पेयजल आपूर्ति कार्यों को लेकर सरकार अब सख्त हो गई है। कई जिलों में समय पर काम पूरा न होने की शिकायतों के बाद अब उन ठेकेदारों पर गाज गिरने वाली है जो लेट-लतीफी कर रहे हैं। शासन ने ऐसे ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

Chhattisgarh News CG जल जीवन मिशन में लापरवाही! काम में देरी पर ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

अब हर माह होगी समीक्षा बैठक, कार्यों की प्रगति पर रहेगी कड़ी निगरानी

जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा हेतु आयोजित बैठक में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कार्य में लापरवाही और धीमी प्रगति पर विभागीय अधिकारियों एवं कार्यरत ठेकेदारों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने 9 ठेकेदारों के टेंडर निरस्त कर ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए तथा कहा कि जल जीवन मिशन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित इस समीक्षा बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, सहायक कलेक्टर अक्षय डोसी सहित जिले के समस्त एसडीओ, सब इंजीनियर्स एवं ठेकेदार उपस्थित थे। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।