English Grammar

Parts Of Sentences in English

  • 30-Jan-2020
  • 465

Parts Of Sentences मुख्य तौर पर वाक्य के तीन भाग होते हैं कर्ता Subject, क्रिया Verb और कर्म Object जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

1. कर्ता ( Subject ) 
कर्ता किसी भी वाक्य का मुख्य भाग है, क्योंकि इसी से ही वाक्य में पता चलता है की कर्ता संज्ञा है या सर्वनाम, पुरुष है या फिर कोई महिला है इससे हमें वाक्य में कर्ता की स्थिति का ज्ञान होता है। 

आइये उदाहरण के द्वारा समझें 

1. मैं सेब खाता हूँ।

1. I eat apple.

Note यहां पर वाक्य है जिसमें "मैं" 1st Person Singular कर्ता है। 

2. रानी स्कूल जा रही है।

2. Rani is going to school.

Note यहां पर वाक्य है जिसमें "रानी" कर्ता है। जो एक संज्ञा है।

3. वह घर पर है।

3. He is at home.

Note यहां पर वाक्य है जिसमें "वह" कर्ता है। जो एक सर्वनाम है।

4. हम कल स्कूल जायेंगे।

4. We will go school tomorrow.

Note यहां पर वाक्य है जिसमें "हम" 1st Person Plural कर्ता है। 

5. तुम यहां से जाओ।

5. You go from here.

Note यहां पर वाक्य है जिसमें "तुम" 2nd Person Plural कर्ता है।

2. क्रिया ( Verb )
कर्ता के द्वारा किया गया काम या कार्य को ही क्रिया कहते हैं। अर्थात कर्ता किसी भी वाक्य में जो भी काम करता है वही क्रिया है, जैसे सोना, उठना, रोना, जाना, आना, खाना, पीना, पढ़ना, लिखना आदि सभी क्रियाएँ हैं। इनमे से कोई भी वाक्य में क्रिया के रूप में इस्तेमाल हो सकता है। 

आइये उदाहरण के द्वारा समझें 

1. मैं स्कूल जाता हूँ।

1. I go to school.

इस वाक्य में Subject है "मैं" और Verb है "जाना" [ go ] लेकिन वाक्य में ध्यान देने वाली बात है की यह एक Simple Present Tense का वाक्य है। इस वाक्य में क्रिया [ Verb ] "जाने" [ go ] का काम कर रहा है। "जाना" [ go ] ही इस वाक्य का क्रिया है।

NOTE काल [ Tense ] के बारे में हम आने वाले अध्याय में विस्तृत रूप से अध्ययन करेंगे। 

2. वह कार है।

2. That is the car.

इस वाक्य में Subject है "वह" [ that ] और Verb है "है" जो एक क्रिया है। लेकिन वाक्य में ध्यान देने वाली बात है की यह एक Simple Sentences का वाक्य है। इस वाक्य में क्रिया [ Verb ] "है" है। इस वाक्य में कर्ता के द्वारा कोई भी काम नहीं हो रहा है। लेकिन यहां पर मुख्य क्रिया के रूप में "है" [ is ] को दर्शाया गया है। इस वाक्य में ध्यान देने वाली बात ये है कि कर्ता के जरिये कार्य क्रिया [ Verb ] की नहीं बल्कि उसके समय की अवस्था अर्थात [ यह एक Simple Sentences का वाक्य है ] की जानकारी मिल रही है।

NOTE सहायक क्रिया [ Helping या Auxiliary verbs ] के बारे में हम आने वाले अध्याय में विस्तृत रूप से अध्ययन करेंगे। 

Types of Verbs 
A. मुख्य क्रिया ( Main Verb ) 
मुख्य क्रिया, कर्ता के किये गए कार्य की व्याख्या करता है और हमें यह बताता है कि कर्ता ने वाक्य में क्या किया है। मुख्य क्रिया जैसे कि सोना, उठना, रोना, जाना, आना, खाना, पीना, पढ़ना, लिखना आदि सभी मुख्य क्रियाएँ हैं।

आइये उदाहरण के द्वारा समझें 

1. मैं अभी टीवी देख रहा हूँ।

1. I am watching TV right now.

2. सुहाना सेब खा चुकी थी।

2. Suhana had eaten apple.

3. वह सिनेमा जाता है।

3. He goes to the cinema.

B. सहायक क्रिया ( Helping या Auxiliary Verb ) 
सहायक क्रिया, कर्ता की अवस्था [ State ] के बारे में हमें जानकारी देता है। सहायक क्रिया को हमेशा मुख्य क्रिया के पहले प्रयोग किया जाता है। सहायक क्रिया का प्रयोग करते समय ध्यान रखा जाता है की कर्ता Singular या Plural है और Tense कौन से समय Present or Past or Future को बता रहा है। सहायक क्रिया को Tense के हिसाब से प्रयोग में लाया जाता है जैसे Present में [ is, am, are, have, has, do, does ] और Past में [ was, were, had, did ] और Future में [ will ] आदि होते हैं।

आइये उदाहरण के द्वारा समझें 

1. मैं खाना खा रहा हूँ। 

1. I am eating food.
 
2. तुम स्कूल क्यों जाते हो ?

2. Why do you go to school ?

3. सोनम बाजार जा रही थी। 

3. Sonam was going to the market.

3. कर्म ( Object ) 
कर्ता के द्वारा किया गया कार्य का फर्क जिस पर पड़ता है वह कर्म Object कहलाता है। 

आइये उदाहरण के द्वारा समझें 

1. मेरे पास पेन है। ( Object - पेन )

1. I have a pen.

2. मेरे पास कुछ पैसे हैं। ( Object - पैसे )

2. I have some money.

3. आपका कार अच्छा है। ( Object - कार )

3. Your car is good.

4. अमृता मेरी बहन है। ( Objcet - मेरी बहन )

4. Amrita is my sister.

5. प्रवीण मेरा भाई है। ( Object - मेरा भाई )

5. Praveen is my brother.

Types of Sentences in English

वाक्य ( Sentences ) में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि वाक्यों से किसी भी भाषा को पहचाना व समझा जाता है। हमें सभी भाषाओं को बोलने या लिखने के लिए कुछ न कुछ शब्दों का इस्तेमाल करना पड़ता है। वाक्य का मतलब किसी दूसरे व्यक्ति को अपनी बात को समझाने के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, उसको वाक्य कहते हैं। आइये वाक्य के प्रकार को समझते हैं।

Punctuation of English ( विराम चिह्न )

अंग्रेजी में विराम चिह्न का बहुत ही महत्व है, क्योंकि हम अंग्रेजी हो या हिंदी में बोलते समय किसी भी वाक्य में कहीं न कहीं पर रुकते हैं या फिर अपने बातों के जरिये आप किसी को अपने वाक्यों को छुपे अर्थों का अहसास कराते हैं, वहीं पर हम किसी ना किसी विराम चिन्हों का प्रयोग करते हैं। आइये कुछ ऐसे ही महत्वपूर्ण विराम चिन्हों को जानते हैं।

Words of English Alphabet

अंग्रेजी वर्णमाला Alphabet में कुल 26 वर्ण / अक्षर ( Letters ) होते हैं। A, B, C, D, E, F, G, H, I, J, K, L, M, N, O, P, Q, R, S, T, U, V, W, X, Y, Z.