Chhattisgarh News

सामाजिक दूरी का पालन करते निकाली ताजिया

  • 31-Aug-2020
  • 488

जगदलपुर, 30 अगस्त। शहर में आज शाम को ताजिया निकाली गई और कर्बला में उसे विसर्जित किया गया। इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया।

Chhattisgarh News सामाजिक दूरी का पालन करते निकाली ताजिया

इस्लामी कैलेंडर की मुहर्रम माह की 10 तारीख को प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर के विभिन्न मोहल्लों से ताजिया निकाली गई लेकिन कोरोना महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए काफी कम संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान सैयद शाहिद अली इमामबाड़ा मोदी तालापारा निवासी ने बताया कि इस त्यौहार में सभी धर्म व संप्रदाय के लोग शामिल होते हैंं। ताजिया प्रताप देव वार्ड और इंदिरा वार्ड से निकलकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए इंद्रावती नदी पुराना पुल पहुंची और वहां पर पूरे परंपरा के साथ ताजिया का विसर्जन किया गया।