Entertainment News

अभिषेक बच्चन और यामी गौतम की फिल्म दसवीं में हुई निम्रत कौर की एंट्री

  • 23-Sep-2020
  • 365
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर लंचबॉक्स और एयरलिफ्ट जैसी सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों के बीच अलग पहचान बना चुकी हैं। निम्रत कौर जल्द ही अभिषेक बच्चन और यामी गौतम के साथ फिल्म दसवीं में स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
Entertainment News अभिषेक बच्चन और यामी गौतम की फिल्म दसवीं में हुई निम्रत कौर की एंट्री
मिली जानकारी के अनुसार यह एक कांसेप्ट ड्रिवेन फिल्म है, जिसे दसवीं टाइल दिया गया है। फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ दो एक्ट्रेस यामी गौतम और निम्रत कौर लीड रोल में दिखाई देंगी। हालांकि, फिल्म के प्लाट के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह एक ओरिजिनल स्क्रिप्ट होगी। फिल्म निर्माता दिनेश विजन की टीम चाहती थी कि इसके लिए एक स्ट्रोंग स्टारकास्ट चुनी जाए। निम्रत कौर ने अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। ्र दसवीं के अलावा एक्ट्रेस निम्रत एक और फिल्म करने के लिए तैयार हैं। जिसे एक्ट्रेस ने शाहरुख खान के प्रोडक्शन के लिए साइन किया गया है। खबर है कि रेड चिलीज एक और थ्रिलर का प्रोड्यूस कर रही है, जिसमें निम्रत कौर और अर्जुन कपूर लीड रोल में होंगे। टीम जल्द ही इसकी घोषणा करेगी। इसके अलावा निम्रत कौर आखिरी बार एकता कपूर की वेब सीरीज द टेस्ट केस में मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।