Business News
2 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ अमूल दूध
- 16-Oct-2022
- 689
नई दिल्ली। आम आदमी पर महंगाई की मार एक बार फिर से पड़ी है। त्यौहार से पहले ही दूध के दाम बढ़ गए। अमूल ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने दिल्ली में अपने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। 61 रुपए में एक लीटर मिलने वाला अमूल दूध अब 63 रुपए में एक लीटर मिलेगा।
अमूल के दूध में यह बढ़ोतरी अचानक हुई है। आज सुबह लोगों को बढ़ी हुई कीमतों पर दूध मिला है। इससे पहले अमूल ने अगस्त के महीने में दूध की कीमतों में इजाफा किया था। अमूल ने तब बढ़ती लागत का हवाला दिया था।अमूल ने पिछली बार जब दाम बढ़ाए थे, तो लागत में बढ़ोतरी का हवाला दिया था। गौरतलब है कि चारे की महंगाई दर अभी भी रेकॉर्ड स्तर के करीब बनी हुई है। शुक्रवार को जारी हुए थोक महंगाई के आंकड़ों से यह बात पता चलती है। थोक महंगाई दर के आंकड़ों के अनुसार, चारे की महंगाई दर 25 फीसदी से ऊपर बनी हुई है। चारा महंगा होने से दूध उत्पादन की लागत बढ़ रही है और पशुपालकों का मुनाफा घट रहा है।
Related Posts
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलना अब हुआ आसान, जानें बेहद आसान तरीका
- 02-Jul-2024
- 1560
Jio और Airtel के Users 2 जुलाई तक करें ये काम
- 29-Jun-2024
- 1162
रेपो रेट में लगातार आठवीं बार कोई बदलाव नहीं
- 07-Jun-2024
- 937
हांगकांग को पछाड़ भारत बना दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार
- 24-Jan-2024
- 869
20 लाख रुपये में आ सकती है टेस्ला इलेक्ट्रिक कार
- 14-Jul-2023
- 910
National News
International News
Chhattisgarh News
Sport News
- 05-Sep-2024
- 1680
Share Market News
Entertainment News
- 25-Nov-2022
- 2369
Religious News
- 16-Feb-2024
- 1903
- 24-Jan-2024
- 1326
Lifestyle News
- 05-Sep-2024
- 1565
Political News
Health News
- 29-Jan-2025
- 2530
Horoscope News
- 30-Jan-2025
- 3204
- 29-Jan-2025
- 2576
- 30-Aug-2024
- 1055