Entertainment News
अविका गौर ने यूं किया अपना वजन कम...
मुंबई। सीरियल बालिका वधू और ससुराल सिमर का सीरियल में नजर आने वाली एक्ट्रेस अविका गौर ने अपने वेट लॉस जर्नी की कहानी सुनाते हुए एक लम्बा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए अविका गौर ने बताया है कि कैसे उन्होंने खुद को बदलने का फैसला लिया...।
निरहुआ की फिल्म फसल का फर्स्ट लुक रिलीज...
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार गायक-अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ की आने वाली फिल्म ‘फसल’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।श्रेयस फिल्मस प्राईवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही निर्माता प्रेम राय की नई भोजपुरी फ़िल्म ‘फसल’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में दिनेश लाल यादव निरहुआ किसान के लुक में नजर आ रहे हैं। पराग पाटिल निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी है।
सुपर डुपर हिट फिल्म बाहुबली स्टार प्रभास आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं।
मुंबई। सुपर डुपर हिट फिल्म बाहुबली स्टार प्रभास आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में हम इस साउथ स्टार की जिंदगी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं। प्रभास रॉयल लाइफ जीने के शौकीन है। उनको एक चीज का सबसे ज्यादा शौक है और वो है कार संग्रहण। जी हां वे लग्जरी कारों के शौकीन हैं और यही उन्हें खास बनाती है। आइये जाने प्रभास के पास इस समय कौन-कौन सी कारें हैं और कैसी है उनकी लाइफ..
संजय दत्त ने जीती कैंसर से जंग बीमारी से उबरने की बात फैंस को बताई है।
मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन संजय दत्त ने कैंसर से जंग जीत ली है। संजय दत्त लंग्स कैंसर बीमारी से उबर गए हैं। इस बात की घोषणा संजय दत्त ने खुद की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपनी बीमारी से उबरने की बात फैंस को बताई है।
लोकप्रिय बॉलीवुड गायक कुमार सानू को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।
मुंबई। लोकप्रिय बॉलीवुड गायक कुमार सानू को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। पाश्र्व गायक की टीम ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर यह खबर साझा की।
सलमान खान ने भरे फराज खान के मेडिकल बिल...
मुंबई। हमने कल ही खबर दी थी कि अभिनेता फराज खान बहुत बीमार है और उनके इलाज के लिए पैसों की जरूरत है। आज खबर आई है कि फराज खान के सारे मेडिकल बिल अभिनेता सलमान खान ने भर दिए हैं।
अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग शुरू कर दी है।
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग शुरू कर दी है।यशराज फिल्मस के बैनर तले निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म पृथ्वीराज बना रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में अक्षय, पृथ्वीराज जबकि मानुषी संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। अक्षय ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।
गोल्डन नाईट की कुछ रोचक बाते, जिन्हे रखे ध्यान में
हर कोई चाहता हैं की उसका शादीशुदा जीवन हस्ता खेलता हुआ हो। कई बार ऐसे शादीशुदा कपल होते जो अपना भूतकाल को नहीं भूल पाते हैं जिसकी वजह से उनकी शादी के बाद की गोल्डन नाईट ख़राब हो जाती हैं। आप अपनी गोल्डन नाईट को बेहतर बनाना चाहते हैं तो आपको इन बातों को खासकर ख्यान रखना होगा।
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सलमान खान ने फिर शुरू की 'राधे' की शूटिंग
मुंबईः बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने काम पर वापसी कर ली है. 1 अक्टूबर को अपने सुपरहिट रियेलिटी शो बिग बॉस 14 के ग्रैंड प्रीमियर की शूटिंग की. अब उन्होंने ने अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई (Radhe: Your Most Wanted Bhai) की शूटिंग करीब साढ़े छह महीने के बाद फिर से शुरू कर दी है और इतने लंबे समय के बाद सेट पर वापसी कर वह बेहद खुश हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है. सलमान खान (Salman Khan resumes Radhe Shooting) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान की एक फोटो शेयर की है. जिसमें वह रेस ट्रैक की ओर जाते दिख रहे हैं.
इन अदाकाराओं ने 35 उम्र पार करने के बाद ही बसाया अपना घर
मुंबई। बॉलीवुड में अफेयर रहना आम बात है। हर किसी को इन एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ में क्या चल रहा है? जानने की बेताबी रहती है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बॉलीवुड की उन अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने 40 की उम्र पार होने के बाद शादी की है। आइए देखे ये लिस्ट-
इंस्टाग्राम पर दिशा पाटनी के हुये 40 मिलियन फॉलोअर्स
मुंबई, 25 सितंबर (वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के फॉलोअर्स की संख्या इंस्टाग्राम पर 40 मिलियन हो गयी है।
सीरियल इश्क में मर जावां 2 के कलाकार राहुल सुधीर कोरोना संक्रमित हुए
मुंबई। समय बीतने के साथ साथ कोरोना वायरस तेजी से मनोरंजन जगत को अपनी चपेट में ले रहा है। खबरें आ रही हैं कि सीरियल इश्क में मर जावां 2 में नजर आ रहे स्टार राहुल सुधीर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। राहुल सुधीर शो में वंश रायसिंघानिया का किरदार निभा रहे हैं।
अभिषेक बच्चन और यामी गौतम की फिल्म दसवीं में हुई निम्रत कौर की एंट्री
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर लंचबॉक्स और एयरलिफ्ट जैसी सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों के बीच अलग पहचान बना चुकी हैं। निम्रत कौर जल्द ही अभिषेक बच्चन और यामी गौतम के साथ फिल्म दसवीं में स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी
मुंबई। कोरोना महामारी के कारण कई बड़ी फिल्में थिएटर्स की बजाय सीधे ओटीटी प्लैटफॉम्र्स पर रिलीज हुईं। आने वाले समय में भी कई बड़ी फिल्में हैं जो ओटीटी प्लैटफॉम्र्स पर रिलीज होंगी। इनमें अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब भी शामिल है। कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म सूर्यवंशी सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म सूर्यवंशी इस दिवाली को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है।
कौन बनेगा करोड़पति का 12वां संस्करण 28 सितंबर से शुरू होगा
मुंबई। लोकप्रिय प्रश्नोत्तर कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) का 12वां संस्करण 28 सितंबर से शुरू होगा। कार्यक्रम का संचालन हमेशा की तरह अमिताभ बच्चन करेंगे। इस बार कोविड-19 के चलते शूटिंग के हिसाब से कार्यक्रम की रूपरेखा में बदलाव किया गया है।
अजय देवगन की सुपरहीरो फिल्म पर आदित्य चोपड़ा ने लगाया करोड़ों का दांव..
मुंबई। अजय देवगन और आदित्य चोपड़ा ने एक सुपरहीरो फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म का ऐलान यशराज बैनर जल्द ही करेगा। इन दिनों यशराज बैनर इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम कर रहा है। अगर फिल्म से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो यशराज बैनर ने अजय देवगन की इस सुपरहीरो फिल्म पर 180 करोड़ रुपये का दांव लगाने का फैसला किया है।
जैकलिन ने लीडिंग मैगजीन के कवर पर बिखेरा जादू
मुंबई, 14 सितम्बर (आईएएनएस)| बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने एक प्रमुख पत्रिका के कवर पर एक बार फिर से सकारात्मकता फैलाई। बॉलीवुड की मिस सनशाइन कवर पर बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही है। जैकलीन को इस तस्वीर में कैमो प्रिंट जंपसूट पहने हुए देखा जाता है, जिसकी पैंट के किनारे पर छोटी-छोटी जिप लगी हुई है और उनके पूरे सूट पर ब्लैक पैच वर्क देखा जा सकता है। अभिनेत्री ने सोने की चेन और न्यूट्रल मेकअप के साथ अपने इस लुक को पूरा किया है।