Entertainment News

गैंगेस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर में ढेर होने के बाद…

  • 10-Jul-2020
  • 502

उत्तर प्रदेश पुलिस के आठ जवानों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। दरअसल, यूपी पुलिस विकास को इंदौर से उत्तर प्रदेश लेकर आ रही थी। पुलिस के मुताबिक अचानक रास्‍ते में गाड़ी पलट गई और इस दौरान विकास दुबे ने पुलिस के चंगुल से भागने की कोशिश की और मुठभेड़ में विकास मारा गया। इसके बाद एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें पुलिस की गाड़ी पलटी हुई पड़ी है। अब इस के बाद फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ट्रेंड कर रहे हैं।

Entertainment News गैंगेस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर में ढेर होने के बाद…

दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स इस सीन को रोहित शेट्टी की फिल्मों से कंपेयर कर रहे हैं। लोगों को कहना है कि रोहित शेट्टी की फिल्म की तरह एनकाउंटर और गाड़ी पलटने के सीन को अंजाम दिया गया है। अब लोग रोहित शेट्टी को लेकर मीम्स शेयर कर रहे हैं और पूरे घटनाक्रम को रोहित शेट्टी की फिल्म के रुप में देख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- रोहित शेट्टी को इसके लिए कॉपीराइट क्लेम करना चाहिए। वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि इसे देखकर रोहित शेट्टी कहेंगे कि ये तो मेरी स्क्रिप्ट है।इसके अलावा यूजर्स अन्य फिल्मी डायलॉग्स को भी इससे जोड़ रहे हैं और अलग अलग सीन से इसे जोड़कर मीम्स शेयर कर रहे हैं। आप भी ये मीम्स को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। बता दें कि रोहित शेट्टी की फिल्मों में गाड़ी पलटने और उड़ने के कई सीन होते हैं और इस एनकाउंटर में भी ऐसा ही हुआ है। ऐसे में लोग रोहित शेट्टी को जोड़कर देख रहे हैं।