Entertainment News
सीता का किरदार निभायेंगी अनुष्का शर्मा
- 13-Sep-2020
- 519
मुंबई, 13 सितंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सिल्वर स्क्रीन पर सीता का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।
अजय देवगन को लेकर तान्हा जी-द अनसंग वॉरियर जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके निर्देशक ओम राउत अब फ़िल्म ‘आदिपुरुष’ बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में बाहुबली फेम प्रभास की मुख्य भूमिका है। फिल्म में सैफ अली खान लंकेश का किरदार निभा रहे हैं, जो कथित तौर पर रावण पर आधारित है। अब कहा जा रहा है कि अनुष्का शर्मा 'आदिपुरुष' में सीता के रोल में नजर आ सकती हैं। फिल्म में सीता के रोल के लिए अनुष्का शर्मा मेकर्स की पसंद बनी हैं और अनुष्का जल्द ही इस फिल्म को साइन कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक थ्रीडी एक्शन ड्रामा होगी। फिल्म को हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में रामायण का भी एक हिस्सा होगा। फिल्म की शूटिंग 2021 में शुरू होने की सम्भावना है और 2022 में रिलीज हो सकती है।
Related Posts
दृश्यम 2 रिलीज के एक हफ्ते के अंदर हुई 100 करोड़ क्लब में शामिल
- 25-Nov-2022
- 2376
उर्फी जावेद ने टॉपलेस होकर पहने फेफड़े, लोगों का चकराया सिर
- 20-Oct-2022
- 1203
National News
International News
Chhattisgarh News
Sport News
- 05-Sep-2024
- 1685
Share Market News
Business News
- 02-Jul-2024
- 1565
Religious News
- 16-Feb-2024
- 1908
- 24-Jan-2024
- 1338
Lifestyle News
- 05-Sep-2024
- 1571
Political News
Health News
- 29-Jan-2025
- 2541
Horoscope News
- 30-Jan-2025
- 3213
- 29-Jan-2025
- 2586
- 30-Aug-2024
- 1064