Sport News
पावरप्ले में काफी विकेट गंवा दिये, अब मजबूत वापसी करनी होगी : जडेजा
मुंबई, 4 अप्रैल। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रविंद्र जडेजा ने रविवार को यहां इंडियन सुपर लीग मैच में पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम को मजबूत वापसी करनी होगी। लियाम लिविंगस्टोन के हरफनमौला प्रदर्शन से पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को हराया। यह सीएसके की लगातार तीसरी पराजय थी। सीएसके के कप्तान रविंद्र जडेजा ने 54 रन से मिली हार के बाद कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने पावरप्ले में काफी विकेट गंवा दिये थे और हम लय हासिल नहीं कर सके। हमें मजबूत वापसी करनी होगी। ’’ पिछले चरण के सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले रूतुराज गायकवाड़ अभी तक बल्लेबाजी में योगदान नहीं कर पाये हैं, इस पर जडेजा ने कहा, ‘‘हमें गायकवाड़ का मनोबल बढ़ाना होगा, हम सभी जानते हैं कि वह काफी अच्छा खिलाड़ी है। मुझे भरोसा है कि वह अच्छा करेगा। ’’
वनडे और T-20 टीमों के कप्तान धोनी ICC,की दशक टेस्ट टीम के कप्तान विराट
दुबई। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मौजूदा दशक की अपनी सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट, वनडे और टी-20 टीमों की घोषणा की है। भारत के विराट कोहली को जहां टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है वहीं महेंद्र सिंह धोनी को वनडे तथा टी-20 टीमों का कप्तान बनाया गया हैं।
मुंबई इंडियंस को मिली 20 करोड़ की पुरस्कार राशि
दुबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ गांगुली और सचिव जय शाह ने पांचवीं बार आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को मंगलवार को 20 करोड़ रुपए की विजेता पुरस्कार राशि प्रदान की।
सनराइजर्स हैदराबाद शान से प्लेऑफ में, कोलकाता नाईट राइडर्स बाहर
शारजाह। सनराइजर्स हैदराबाद ने (संदीप शर्मा 34 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी और अपने सलामी बल्लेबाजों डेविड वार्नर (नाबाद 85) तथा रिद्धिमान साहा (नाबाद 58) के शानदार अर्धशतकों से चोटी की टीम मुंबई इंडियंस को करो या मरो के मुकाबले में मंगलवार को 10 विकेट से शिकस्त देकर आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बना ली। हैदराबाद की इस जीत से कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो गई।
अगला आईपीएल भी खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी...
अबु धाबी। आईपीएल -13 में निराशाजनक प्रदर्शन और प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो जाने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर लगातार अटकलें चल रही थीं कि यह उनका आखिरी आईपीएल होगा लेकिन धोनी ने स्पष्ट किया है कि वह अगले वर्ष खेलने जा रहे हैं।
कोलकाता नाईट राइडर्स की उम्मीदें कायम...
दुबई। कप्तान इयोन मोर्गन की नाबाद 68 रन की कप्तानी पारी और तेज गेंदबाज पैट कमिंस (34 रन पर चार विकेट) की पॉवरप्ले में घातक गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाईट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को रविवार को 60 रन से हराकर आईपीएल प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदों को कायम रखा जबकि राजस्थान की टीम इस हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
सर जडेजा का कमाल, चेन्नई जीता
दुबई। युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड की 72 रन की शानदार पारी और सर रवींद्र जडेजा की आखिरी दो गेंदों पर दो छक्कों सहित नाबाद 31 रन की तूफानी पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स को गुरुवार को छह विकेट से हराकर आईपीएल मुकाबला जीत लिया और कोलकाता को प्लेऑफ की होड़ में फंसा दिया।
मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में एंट्री रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु को पांच विकेट से हराकर आईपीएल-13 के प्लेऑफ में...
अबु धाबी। शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव की नाबाद 79 रन की चमकदार पारी की बदौलत गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु को बुधवार को एकतरफ़ा अंदाज में पांच विकेट से हराकर आईपीएल-13 के प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया।
चेन्नई की एक और हार, प्लेऑफ का सफर लगभग समाप्त
शारजाह। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स का अपने बल्लेबाजों के शर्मनाक समर्पण के कारण आईपीएल-13 में सफर लगभग समाप्त हो गया है। चेन्नई को मुंबई इंडियंस के हाथों शुक्रवार को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा और वह आईपीएल प्लेऑफ से बाहर होने के कगार पर पहुंच गई है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हराया
दुबई। आईपीएल के इस सत्र में अपना पहला मैच खेल रहे जैसन होल्डर (3/33) की शानदार गेंदबाजी के बाद मनीष पांडे (83*) और विजय शंकर (52*) की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हरा दिया। दुबई में खेले गए सीजन के 40वें मुकाबले में मनीष और विजय शंकर के बीच तीसरे विकेट पर 140 रन की अविजित साझेदारी हुई। कप्तान डेविड वार्नर के भरोसे पर खरे उतरते हुए गेंदबाजों ने पहले राजस्थान को छह विकेट पर 154 रन तक सीमित रखा और फिर टीम ने 18.1 ओवरों में दो विकेट पर 156 रन बना लिए।
बेंगलूरु ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पीटा
अबु धाबी। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (8 रन पर 3 विकेट) की घातक गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु ने कोलकाता नाईट राइडर्स को बुधवार को एकतरफा अंदाज में आठ विकेट से पीटकर आईपीएल तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
पूरन का विस्फोटक अर्धशतक, पंजाब जीता
दुबई। निकोलस पूरन (53) का विस्फोटक अर्धशतक शिखर धवन (नाबाद 106) के रिकॉर्ड दूसरे शतक पर भारी पड़ गया और किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को मंगलवार को पांच विकेट से हराकर आईपीएल-13 में उम्मीदें जगाने वाली जीत हासिल कर ली।
राजस्थान की उम्मीदें कायम सात विकेट से करारी शिकस्त चेन्नई सुपरकिंग्स को
अबु धाबी। चेन्नई सुपरकिंग्स को अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 200वें मैच में निराशाजनक बल्लेबाजी के कारण राजस्थान रॉयल्स के हाथों सोमवार को सात विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। चेन्नई की उम्मीदों को इस हार से गहरा झटका लगा जबकि राजस्थान ने इस मनोबल बढ़ाने वाली जीत से अपनी उम्मीदों को कायम रखा।
सुपर ओवर के बाद दूसरे सुपर ओवर में जीता किंग्स इलेवन पंजाब
दुबई। क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि मैच और सुपर ओवर टाई होने के बाद दूसरे सुपर ओवर में मैच का फैसला हुआ और किंग्स इलेवन पंजाब ने सांसों को रोक देने वाले रोमांचक मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल में उम्मीदें जगाने वाली जीत हासिल कर ली।
लोकी फर्ग्युसन ने सुपर ओवर में कोलकाता को दिलाई रोमांचक जीत
अबु धाबी। तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्युसन की चार ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट और सुपर ओवर में तीन गेंदों पर दो रन पर दो विकेट की घातक गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सुपर ओवर में रोमांचक जीत दर्ज कर ली।
दिनेश कार्तिक ने छोड़ी केकेआर की कप्तानी...
अबु धाबी। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने बल्ले से अपने निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए टीम की कप्तानी छोड़ दी है ताकि वह अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित कर सकें। कार्तिक के कप्तानी छोड़ने के बाद इंग्लैंड के विश्वकप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन को टीम का नया कप्तान बनाया गया है।
दिल्ली कैपिटल्स राजस्थान रॉयल्स को शिकस्त देकर टॉप पर
दुबई। ओपनर शिखर धवन (57) और कप्तान श्रेयस अय्यर (53) के शानदार अर्धशतकों तथा गेंदबाजों के लाजवाब प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल मुकाबले में बुधवार को 13 रन से शिकस्त देकर अंक तालिका में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
हैदराबाद को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों मिली हार
दुबई, 14 अक्टूबर | चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों मिली हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा है कि क्रिकेट में यह होता रहता है और आप हमेशा इसमें जीत नहीं सकते। हैदराबाद को मंगलवार को यहां दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा।