Sport News
हरभजन सिंह भी नहीं खेलेंगे IPL चेन्नई सुपर किंग्स को एक और झटका ...
आईपीएल शुरू होने में कुछ ही समय रह गया है और इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. कोरोना के बाद एक-एक करके टीम के स्टार खिलाड़ी आईपीएल के मौजूदा सीजन नहीं खेलने का फैसला करते जा रहे हैं. सुरेश रैना के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज गेंदबाज हरभजन सिंह भी आईपीएल के 13वें सीजन से बाहर हो गए है. हरभजन ने निजी कारणों का हवाला देते हुए खुद को इस सीजन से अलग कर लिया है. आपको बता दें कि हरभजन सीएसके के साथ यूएई नहीं पहुंचे थे.
आईपीएल के लिए तैयार हैं ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने आईपीएल के 13वें सीजन की तैयारी शुरू कर दी है. रविंद्र जडेजा की चेन्नई सुपर किंग्स की ड्रेस में एक तस्वीर भी सामने आई है. ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप के रद्द होने के बाद आईपीएल की तारीखों और शेड्यूल का एलान किया गया. हालांकि कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल इस बार यूएई में शिफ्ट हो गया है, लेकिन पिछले पांच महीने से मैदान से दूर रहने वाले खिलाड़ियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है.
IPL का आयोजन होना लगभग तय
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) की शीर्ष परिषद इस बात पर लगभग तैयार हो गई है कि ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित टी-20 विश्व कप के स्थगित होने की स्थिति में इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) को सितंबर-अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराया जाएगा। हालांकि इस पर आधिकारिक फैसला आइपीएल गवर्निग काउंसिल टी-20 विश्व कप पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) के अंतिम निर्णय के बाद लेगी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अजिंक्य रहाणे को ऐसे मिली थी कप्तानी
भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करना किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। सुनील गावस्कर से लेकर कपिल देव, मोहम्मद अजहरुद्दीन से लेकर सौरव गांगुली और एमएस धौनी से लेकर विराट कोहली तक ने टेस्ट क्रिकेट में काफी नाम बतौर कप्तान कमाया है, क्योंकि भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी करना अपने आप में एक प्रतिष्ठा है, क्योंकि ये नाम आपके साथ जुड़ जाता है। अजिंक्य रहाणे के साथ भी ऐसा ही हुआ था।
वकार यूनिस ने विराट कोहली की तारीफ की कहा...
विराट कोहली को वर्तमान में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी कहा जाता है. विराट का प्रदर्शन ऐसा होता है जिसे देख पूर्व क्रिकेटर्स भी चौंक जाते हैं. सचिन की तरह विराट के पास कोई पहले से वरदान में मिली तकनीक नहीं थी. उन्होंने अपने पूरे करियर में खूब मेहनत की और अपना तकनीक बनाया.
4 महीने बाद नए नियमों के साथ क्रिकेट की वापसी / कल से टैसट सिरीज़
लंदन : कोरोनावायरस के कारण बंद पड़े इंटरनेशनल क्रिकेट की 118 दिन बाद इंग्लैंड के साउथम्पटन में नए नियमों के साथ वापसी होने जा रही है। 8 जुलाई यानी बुधवार को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें पहले टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगी। तीन टेस्ट की सीरीज का पहला मैच दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में हाेगा। मैच के दौरान अगर कोई खिलाड़ी पॉजिटिव पाया जाता है तो भी मैच नहीं रुकेगा। उसकी जगह दूसरा खिलाड़ी जुड़ जाएगा।