Status
अपनी आँखों को आँसू दिया करते हैं
अपनी आँखों को आँसू दिया करते हैं,
जब नींद में तेरा नाम लिया करते हैं,
पलक झपके तुम्हारी तो समझ लेना,
हम तुझे याद किया करते हैं।
दीमक ज़दा किताब थी यादों की ज़िन्दगी
दीमक ज़दा किताब थी यादों की ज़िन्दगी,
हर वर्क खोलने की ख्वाहिश में फट गया।
हमसे दूर जाओगे कैसे
हमसे दूर जाओगे कैसे,
दिल से हमें भुलाओगे कैसे,
हम वो खुशबू हैं जो साँसों में बसते हैं,
भला साँसों को रोक पाओगे कैसे।
रोज सुबह उठता हूँ
रोज सुबह उठता हूँ,
पत्थर सी आँखें लेकर,
ये तेरी यादों की हवा,
मेरे अश्क़ सुखा देती है।
तेरी बेरुखी को भी रुतबा दिया जाता है
तेरी बेरुखी को भी रुतबा दिया जाता है,
तेरी मोहब्बत का हर फ़र्ज़ अदा किया जाता है,
न सोच कि भूल गया हूँ मैं तुझे,
रोज खुदा से पहले तुझे याद किया जाता है।
उनकी यादों को मिटाना बहुत कठिन है
उनकी यादों को मिटाना बहुत कठिन है,
अपने गम को भूल जाना बहुत कठिन है,
जब राहे-मयखानों पर चलते हैं कदम,
होश में लौट कर आना बहुत कठिन है।
दिल को छू जाती है यूँ रात की आवाज़ कभी
दिल को छू जाती है यूँ रात की आवाज़ कभी,
चौंक उठते हैं कहीं तूने पुकारा ही न हो।
मेरे जाने का तू अब कोई ग़म न करना
मेरे जाने का तू अब कोई ग़म न करना,
अपनी खूबसूरत आँखों को नम न करना,
मेरे अरमान तो मेरे दिल में ही जल गये,
मेरी यादों को दिल से कम न करना।
मैं जहाँ हूँ अभी तेरी यादों में हूँ
मैं जहाँ हूँ अभी तेरी यादों में हूँ,
जो गुजर रही मेरे बिन उन रातों में हूँ,
इधर उधर मुड़के न देखो हमें,
नशा बन के अभी तेरी आँखों में हूँ।
कितना भी खुश रहने की कोशिश कर लो
कितना भी खुश रहने की कोशिश कर लो,
जब कोई बेहद याद आता है तो सच में बहुत रुलाता है।
हर पल की ख़ुशी आपकी याद में है
हर पल की ख़ुशी आपकी याद में है,
हमारी हर हँसी आपके साथ में है,
दूर रहकर भी आपको याद करते हैं,
जरूर कोई प्यारी सी अदा आप में है।
मिसिंग यू...!!
एक कतरा ही सही आँख में पानी तो रहे
एक कतरा ही सही आँख में पानी तो रहे,
ऐ मोहब्बत तेरे होने की निशानी तो रहे,
बस यही सोच के यादों को तेरी दे दी पनाह,
इस नये घर में कोई चीज पुरानी तो रहे।
हसीना से मिलें नजरें अट्रैक्शन हो भी सकता है
हसीना से मिलें नजरें अट्रैक्शन हो भी सकता है,
चढ़े फीवर मोहब्बत का तो एक्शन हो भी सकता है,
हसीनों को मुसीबत तुम समझ कर दूर ही रहना,
ये अंग्रेजी दवाएं हैं रिएक्शन हो भी सकता है।
इस कदर उधार ले-ले कर खाया है हमने
इस कदर उधार ले-ले कर खाया है हमने,
कि दुकानदार भी हमारी ज़िन्दगी की दुआ करते हैं!
ऐसी अपनी वाईफ हो
ऐसी अपनी वाईफ हो,
जींस जिसकी टाईट हो,
चेहरा जिसका व्हाईट हो,
बालों में स्टाईल हो,
होंठों पर स्माइल हो,
इंडिया कि पैदाईश हो,
सास की सेवा जिसकी ख्वाहिश हो,
ऐसी अपनी वाईफ हो,
तो क्या हसीन लाईफ हो।
आँखो से आँखे मिलाकर तो देखो
आँखो से आँखे मिलाकर तो देखो,
एक बार हमारे पास आकर तो देखो,
मिलना चाहेंगे सब लोग तुमसे,
एक बार मेरे दोस्त साबुन से नहाकर तो देखो।
न तलवार की धार से
न तलवार की धार से,
न गोलियों की बौछार से,
बंदा डरता है तो सिर्फ,
अपने बाप की मार से।
नज़रें मिली तो बेख्याल हो गए
नज़रें मिली तो बेख्याल हो गए,
नज़रें झुकी तो सवाल हो गए,
और इतना घुमाया उसे प्यार में,
शॉपिंग कराते कराते कंगाल हो गए।