Entertainment News
सुपरस्टार रजनीकांत को मिली अस्पताल से छुट्टी
- 23-Sep-2021
- 743
हैदराबाद। सुपरस्टार रजनीकांत को स्वास्थ्य में सुधार के बाद रविवार को यहां अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
अस्पताल की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि एम. रजनीकांत को 25 दिसंबर को गंभीर उच्च रक्तचाप और थकावट की समस्या के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें चिकित्सा निगरानी में रखा गया था और डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही थी। उनका रक्तचाप स्थिर हो गया है और वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं।
उनके स्वास्थ्य में सुधार के मद्देनजर उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। उनकी पोस्ट-ट्रांसप्लांट स्थिति, अस्थिर रक्तचाप और उम्र को देखते हुए दवाओं और आहार के अतिरिक्त रक्तचाप की नियमित निगरानी के साथ एक सप्ताह के लिए पूरा आराम, न्यूनतम शारीरिक गतिविधि और तनाव से बचने की सलाह दी गई है।
गौरतलब है कि रजनीकांत को रक्तचाप में भारी उतार-चढ़ाव के कारण तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार को यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Related Posts
दृश्यम 2 रिलीज के एक हफ्ते के अंदर हुई 100 करोड़ क्लब में शामिल
- 25-Nov-2022
- 2302
उर्फी जावेद ने टॉपलेस होकर पहने फेफड़े, लोगों का चकराया सिर
- 20-Oct-2022
- 1108
National News
International News
Chhattisgarh News
Sport News
- 05-Sep-2024
- 1622
Share Market News
Business News
- 02-Jul-2024
- 1481
Religious News
- 16-Feb-2024
- 1867
- 24-Jan-2024
- 1272
Lifestyle News
- 05-Sep-2024
- 1516
Political News
Health News
- 29-Jan-2025
- 2436
Horoscope News
- 30-Jan-2025
- 3158
- 29-Jan-2025
- 2484
- 30-Aug-2024
- 964