राज्य और राजधानी सामान्य ज्ञान States and Capitals GK में भारत और विश्व के सभी देशों के राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और उनकी राजधानियों की सूची शामिल है। यह UPSC, SSC, Railway, Bank, PCS जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।

शादी का ढोंग कर करता रहा रेप, प्रेगनेंट हुई तो ...

  • 28-Sep-2020
  • 596
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के केराकत इलाके के भड़ेहरी गांव में बहन की ससुराल में रह रही एक युवती को एक विवाहित युवक बहका-फुसलाकर दिल्ली भगा ले गया। वहां शादी का ढोंग रचाने के बाद तीन साल तक दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर युवती का गर्भपात भी करा दिया। अब उसे बेसहारा छोड़कर दिल्ली फरार हो गया। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
शादी का ढोंग कर करता रहा रेप, प्रेगनेंट हुई तो ...

पुलिस के अनुसार सरायख्वाजा इलाके के एक गांव की युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि माता-पिता की मृत्यु के बाद वह अपनी बहन की ससुराल में रह रही थी।

केराकत कोतवाली क्षेत्र के भड़ेहरी गांव निवासी प्रहलाद ने खुद को अविवाहित बताया और उसे बहका-फुसला कर दिल्ली ले गया। वहां उसने एक मंदिर में शादी का ढोंग रचाया और सारे प्रमाण खुद रख लिया। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। जब उसने प्रहलाद को जानकारी दी तो उसने डरा-धमका कर गर्भपात करा दिया।

इसके बाद वह उसे लेकर गांव आ गया और किराए का कमरा लेकर रहने लगा। कुछ दिन साथ रहने के बाद वह उसे छोड़कर भाग गया। उसकी तलाश में युवती जब प्रहलाद के घर गई तो उसे पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है। जब उसने वहीं साथ रहने की जिद की तो प्रहलाद और उसके स्वजनों ने पीट कर भगा दिया। इसके बाद वह खुद दिल्ली भाग गया। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।