Chhattisgarh News

जिले के अंतिम छोर में बसे इन संकुलों के छात्र हो रहे मोहल्ला क्लास से लाभान्वित

जिले के अंतिम छोर में बसे इन संकुलों के छात्र हो रहे मोहल्ला क्लास से लाभान्वित

  • 27-Sep-2020
  • 549

राजनांदगांव । पढ़ई तुंहर दुआर योजना के अंतर्गत मोहल्ला क्लास का संचालन मोहला विकासखंड के सभी 16 संकुलों में नियमित तौर पर किया जा रहा है। गोटाटोला जोन मीडिया प्रभारी शेख अफजल ने बताया कि इसी कड़ी में दनगढ़ संकुल संमन्वयक श्री गजेंद्र यादव और श्री राजकुमार यादव के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में प्राथमिक शाला छोटेपारा (कोडेमरा) में भी मोहल्ला क्लास का संचालन किया जा रहा है। शाला के शिक्षक श्री धर्मेंद्र सिन्हा और श्री राजू राम रात्रे के साथ साथ शिक्षा सारथी के रूप में श्री कौशल कुमार, श्री पवन कुमार, कुमारी मितेश, कुमारी अंजू लता और कुमारी प्रभा अपनी सेवाएं दे रहे है। शाला के शिक्षक श्री धर्मेंद्र सिन्हा ने बताया कि वे इस योजना के शुरुआती दिनों से ही नियमित ऑनलाइन वर्चुअल क्लास ले रहे है और अभी साथी शिक्षक श्री राजू राम रात्रे के साथ नियमित मोहल्ला क्लास भी ले रहे है। उन्होंने बताया कि सभी शिक्षा सारथी कॉलेज के विद्यार्थी है और पूर्व में इसी प्राथमिक शाला के शिक्षक श्री धर्मेंद्र सिन्हा के पढ़ाए हुए छात्र है। जब शिक्षकों ने उनसे मोहल्ला क्लास के लिए सहयोग मांगा तो वे खुशी - खुशी तैयार हो गए। दनगढ़ संकुल के अधिकतर स्कूलों में मोहल्ला क्लास का संचालन किया जा रहा है जिसमें शिक्षक और शिक्षा सारथी अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे है।

रायपुर में लॉकडाउन की कुछ शर्तों में हुआ बदलाव...

रायपुर में लॉकडाउन की कुछ शर्तों में हुआ बदलाव...

  • 22-Sep-2020
  • 501

रायपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के उद्देश्य से जिला प्रशासन रायपुर द्वारा राजधानी रायपुर में 21 सितम्बर को रात्रि 9 बजे से 28 सितम्बर तक पूर्ण लॉकडाउन के लिए जारी आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रायपुर डॉ.एस.भारतीदासन द्वारा लॉकडाउन के संबंध में 19 सितम्बर को जारी आदेश की कंडिका 4, 5, 11 एवं 15 के स्थान पर निम्नानुसार संशोधित आदेश जारी किया गया है।

हवाई सेवा के शुभारंभ से बस्तर के विकास का नया अध्याय शुरू

हवाई सेवा के शुभारंभ से बस्तर के विकास का नया अध्याय शुरू

  • 22-Sep-2020
  • 591

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से बस्तर जगदलपुर से रायपुर एवं हैदराबाद की हवाई यात्रा के लिए 72 सीटर नियमित विमान सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से अब बस्तरवासियों को हवाई मार्ग से रायपुर एवं हैदराबाद आवागमन की सुविधा का लाभ मिलेगा। विमान सेवा के शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण, सांसद, संसदीय सचिव, विधायकगण सहित बस्तर अंचल के जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

रायपुर संभाग में पपीता उत्पादन को प्रोत्साहित करने संभागायुक्त ने शुरू की पहल

रायपुर संभाग में पपीता उत्पादन को प्रोत्साहित करने संभागायुक्त ने शुरू की पहल

  • 19-Sep-2020
  • 613

छत्तीसगढ़ देश विदेश खेल बिजनेस मनोरंजन ज्ञान विज्ञान करिअर आलेख धर्म-अध्यात्म लाइफ स्टाइल सेहत विचार मंच ब्रेकिंग न्यूज़ Home छत्तीसगढ़ Raipur रायपुर संभाग में पपीता उत्पादन को प्रोत्साहित करने संभागायुक्त ने शुरू की पहल रायपुर संभाग में पपीता उत्पादन को प्रोत्साहित करने संभागायुक्त ने शुरू की पहल 19-Sep-2020 5 रायपुर संभाग में पपीता उत्पादन को प्रोत्साहित करने संभागायुक्त ने शुरू की पहल -किसानों को जोडऩे के साथ समिति गठित करने के दिए निर्देश रायपुर। संभाग आयुक्त जी. आर. चुरेन्द्र ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर संभाग में पपीता की खेती को बढ़ावा देते हुए उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने और इसके क्रियान्वयन के लिए समिति गठित कर आवश्यक सहयोग के निर्देश दिए हैं। संभागायुक्त श्री चुरेन्द्र ने कच्चा पपीता से पप्पेन उत्पादन पर संक्षिप्त अवधारणा संबंधी योगेन्द्र कुमार चौधरी के पेपर के आधार पर इस अवधारणा को संभाग में सफल करने के लिए आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया है कि श्री चौधरी किसानों के बीच में रहकर उन्हें संगठित करने तथा किसानों को आवश्यक तकनीकी ज्ञान व प्रशिक्षण देने की योजना किसानों की हित में काम करना चाहते हैं। संभागायुक्त ने कहा है कि रायपुर संभाग के आदिवासी बहुल क्षेत्र एवं मैदानी क्षेत्र में पर्याप्त खुली भूमि शासकीय व भूमि स्वामी हक में विद्यमान है। पपीता कम पानी में कम उपजाऊ जमीन में तथा कम मेहनत में पैदा होने वाला व अधिक आय देने वाला पौधा है। अगर इसकी वैज्ञानिक तरीके से खेती की जाये तो इसके उत्पाद से लोग लाखों करोड़ रूपये कमा सकते हैं। छ.ग. में फसल प्रतिरूप परिवर्तन व उद्यानिकी विकास को बढ़ावा देना समय की मांग है। आर्थिक व सामाजिक क्रांति लाने के लिए उद्यानिकी विकास की प्रक्रिया ब्रम्हास्त्र का काम कर सकता है, इस प्रक्रिया में प्रथम उत्पाद के रूप में पपीता की खेती का प्रयोग किया जा सकता है । उन्होंने कहा है कि रायपुर संभाग के अन्तर्गत पपीता के खेती के लिए बड़े किसानों की पहाड़ी, पठारी व मैदानी क्षेत्र में खुली व पड़त पड़ी जमीन , छोटे किसानों के या बड़े किसानों के बाड़ी बखरी की जमीन, हितग्राहियों को वन अधिकार प्रमाण पत्र के तहत पट्टे पर दी गई भूमि के बहुत बड़ा हिस्सा उपयोग पपीते के खेती के लिए किया जा सकता है। गांव में उपलब्ध शासकीय भूमि जिस पर लोग नियंत्रण के अभाव में धड़ल्ले से खुले रूप में बाड़ी-बखरी बनाकर या घेराव कर कब्जा कर रहे हैं , उसे कब्जा से मुक्त कराकर ग्रामीण आर्थिक उन्नति के लिए सामुदायिक बाड़ी/बागवानी के प्रयोजन से उपयोग करने के लिए उपलब्ध कराकर (मनरेगा योजना व शासन के अन्य योजनाओं से अभिसरण कर कार्य कराना), वन विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग व पंचायत विभाग के नर्सरी या उद्यानिकी प्रक्षेत्र में महिला समूहों को सम्मिलित कर खुले व उपलब्ध भूमि में पपीता की खेती कराने की पहल की जा सकती है।

रविवि परीक्षाओं के लिए कोई सुरक्षित तरीका अपनाया जाए

रविवि परीक्षाओं के लिए कोई सुरक्षित तरीका अपनाया जाए

  • 15-Sep-2020
  • 516

रायपुर, 14 सितंबर। रविवि के छात्र-छात्राओं ने राज्यपाल, कुलाधिपति सुश्री अनुसुईया उइके से हाल ही में आयोजित की जा रही विवि परीक्षाओं के लिए कोई सुरक्षित तरीका अपनाए जाने का आग्रह किया है। ताकि परीक्षार्थियों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को लिखा पत्र

  • 13-Sep-2020
  • 529

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र लिखकर राज्य में कोविड हास्पिटल और कोविड सेंटर के संचालन के लिए 736.74 करोड़ रूपए की राशि उपलब्ध कराने, कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए आवश्यक सामानों की त्वरित आपूर्ति तथा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में उपलब्ध 54 प्ब्न् बेड्स को बढ़ाकर 200 बेड्स करने का आग्रह किया है। श्री बघेल ने केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को लिखे पत्र में प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए कोविड महामारी के समय में केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही तकनीकी सहायता एवं दिशा-निर्देश हेतु सह्दय धन्यवाद दिया है।

मुख्यमंत्री के सलाहकारों और रायपुर कलेक्टर के साथ एनजीओ की हुई बैठक

मुख्यमंत्री के सलाहकारों और रायपुर कलेक्टर के साथ एनजीओ की हुई बैठक

  • 13-Sep-2020
  • 460

रायपुर। कोरोना के संक्रमण को रोकने जिला प्रशासन की व्यवस्था में अपनी भागीदारी निभाने रायपुर के कई सामाजिक संगठन आगे आ रहे है। शनिवार को इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा और राजेश तिवारी की उपस्थिति में कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने नगर के सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के साथ बैठक ली। इस बैठक में नगर निगम कमिश्नर सौरभ कुमार, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर निगम के अपर आयुक्त श्री पुलक भट्टाचार्य, रायपुर हॉस्पिटल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता भी शामिल हुए।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

  • 11-Sep-2020
  • 562

दुर्ग,11 सितंबर। महिला बाल विकास विभाग की एकीकृत बाल विकास परियोजना डगनिया में आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए जाता है।

छत्तीसगढ़: चक्रवात के असर से देर रात हुई बारिश… आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल…

छत्तीसगढ़: चक्रवात के असर से देर रात हुई बारिश… आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल…

  • 11-Sep-2020
  • 553

रायपुर। द्रोणिका के साथ- साथ अब पश्चिम बंगाल में एक नए चक्रवातीय घेरे के तैयार होने के साथ ही बारिश का होने लगी है। राजधानी रायपुर में देर रात जमकर बारिश हुई। इसके अलावा दुर्ग जिले में भी अल सुबह अच्छी खासी बारिश हुई।

एपीएल नमक की शेष मात्रा को बीपीएल राशनकार्ड धारियों को वितरण अक्टूबर से

एपीएल नमक की शेष मात्रा को बीपीएल राशनकार्ड धारियों को वितरण अक्टूबर से

  • 11-Sep-2020
  • 427

दुर्ग। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों से संलग्न सामान्य एपीएल परिवारों को दस रूपये प्रति किलो की दर से दो किलो प्रति माह रिफाइंड आयोडाइज्ड नमक माह जून 2020 से वितरित किए जाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा उचित मूल्य दुकानों में माह जून से माह सितंबर तक भंडारण किया गया है। 

प्रणब की यादें साझा की डॉ. पांडेय ने

प्रणब की यादें साझा की डॉ. पांडेय ने

  • 02-Sep-2020
  • 582

रायपुर, 1 सितम्बर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय स्वर्ण जयंती दीक्षांत समारोह वर्ष 2014 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से जुड़ी यादों को पूर्व कुलपति एसके पाण्डेय ने ‘छत्तीसगढ़’ से साझा किया। 

CM भूपेश को किया गया क्वारंटाइन… OSD और PSO मिल चुकें है कोरोना पॉजिटिव

CM भूपेश को किया गया क्वारंटाइन… OSD और PSO मिल चुकें है कोरोना पॉजिटिव

  • 31-Aug-2020
  • 572

राजधानी में कोरोना का कहर जारी है और रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने ओएसडी और पीएसओ के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 4 दिन के लिए क्वारंटाइन हो गए हैं। खुद सीएम ने ट्वीट कर बताया कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव है, लेकिन एहतियात के तौर पर वे आइसोलेशन में चले गए हैं।

गणेश प्रतिमा विसर्जन शुरू

गणेश प्रतिमा विसर्जन शुरू

  • 31-Aug-2020
  • 615

शहर में गणेश विसर्जन शुरु हो गई है। रविवार की सुबह से देर शाम तक श्रद्धालु घरों में विराजित गणपति मूर्तियों को लेकर इंद्रावती नदी के तट पर विसर्जन करने पहुंचे।

सामाजिक दूरी का पालन करते निकाली ताजिया

सामाजिक दूरी का पालन करते निकाली ताजिया

  • 31-Aug-2020
  • 499

जगदलपुर, 30 अगस्त। शहर में आज शाम को ताजिया निकाली गई और कर्बला में उसे विसर्जित किया गया। इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया।

लॉकडाउन को लेकर फैसला कभी भी…कुछ देर में जारी हो सकती है नई गाइडलाइन

लॉकडाउन को लेकर फैसला कभी भी…कुछ देर में जारी हो सकती है नई गाइडलाइन

  • 24-Aug-2020
  • 502

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ के अन्य बड़े शहरों के मुकाबले रायपुर में हर दिन सर्वाधिक कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में फिर लग रहा LOCKDOWN…

छत्तीसगढ़ में फिर लग रहा LOCKDOWN…

  • 18-Jul-2020
  • 660

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लॉकडाउन का ऐलान किया है। यह लॉकडाउन 21 जुलाई के बाद लागू होगा।

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश की संभावना…

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश की संभावना…

  • 10-Jul-2020
  • 627

रायपुर। राज्य में मानसून की आमद सही समय पर हुई और अब इसके प्रभाव से पूरे राज्य में औसत वर्षा हो रही है। गुरुवार को दोपहर के वक्त राजधानी रायपुर सहित आस-पास के इलाकों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज भी दोपहर के वक्त बारिश की संभावना जताई गई है।

मजदूरों की राहत बढ़ाएं

मजदूरों की राहत बढ़ाएं

  • 09-Jul-2020
  • 636

तालाबंदी के दौरान जो करोड़ों मजदूर अपने गांवों में लौट गए थे, उन्हें रोजगार देने के लिए सरकार ने महात्मा गांधी रोजगार योजना (मनरेगा) में जान डाल दी थी। सरकार ने लगभग साढ़े चार करोड़ परिवारों की दाल-रोटी का इंतजाम कर दिया था लेकिन इस योजना की तीन बड़ी सीमाएं हैं। एक तो यह कि इसमें दिन भर की मजदूरी लगभग 200 रु. है।