Chhattisgarh News
स्वास्थ्य केंद्र में हर्ष को कराया गया भर्ती, सीएम भूपेश बघेल ने दिए थे निर्देश
रायपुर। सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर तेरह महीने के हर्ष डेहरे को अब साईंस कालेज के पास के शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शिशु वार्ड में भर्ती करा दिया है। इसके साथ ही जब जब उसकी कीमोथेरेपी होगी, एम्स अस्पताल तक आने-जाने के लिए उसे वाहन की सुविधा भी दी जाएगी।
शिव महापुराण कथा सीहोर वाले पं. प्रदीप मिश्रा जी की राजधानी रायपुर में |
राजधानी रायपुर में 09/11/2022 बुधवार से आयोजित चम्पेशवर शिव महापुराण कथा के अंतर्राष्ट्रीय कथाकार सीहोर वाले महाराज पंडित प्रदीप मिश्रा अपने टीम के साथ मंगलवार को रायपुर पहुंचे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खारून नदी के महादेव घाट में किया कार्तिक पूर्णिमा स्नान
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कार्तिक पुन्नी के अवसर पर प्रातः रायपुर के महादेव घाट पहुंचकर खारून नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी प्रदेशवासियों को कार्तिक पुन्नी मेला की बधाई और शुभकामनाएं दी।
सेवा कार्यों में सिख समाज की भूमिका अग्रणी : भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गुरूनानक जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के खालसा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सभी को गुरु नानक देव के 553वें प्रकाश पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरूनानक जयंती पूरे मानवता का प्रकाश पर्व है। गुरूनानक जी ने संदेश दिया कि पूरे संपूर्ण जगत का स्वामी एक हैं, सभी उसी के बंदे हैं। खालसा पंथ की सबसे बड़ी विशेषता है सेवा। सिख समाज पूरे विश्व मेें सेवा कार्यों के नाम से जाना जाता है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गुरूग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका। साथ ही सिख समाज ने मुख्यमंत्री को शॉल और कृपाण भेंट करके सम्मानित किया।
बीई कर छत्तीसगढ़ मटपरई भित्ति शिल्पकला को नए अयाम दे रहे अभिषेक
रायपुर। मटपरई भित्ति शिल्प कला के प्रति जागरूकता जरूरी है। इससे वे अपनी संस्कृति से भी जुड़ेंगे। अपने अंदर के हुनर को निखारने का अवसर भी मिलेगा। ये बातें पुराना बस स्टैंड डुमरडीह निवासी अभिषेक सपन ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य एवं राजोत्सव 2022 के आयोजन स्थल में लगे स्टाल में कही।
रायपुर कलेक्टर ने पचेड़ा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण
रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर ने पचेड़ा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। किसानों से सुगमता और सरलता से धान खरीदने के दिए निर्देश। तैयारियों की भी समीक्षा की। केंद्रों में समर्थन मूल्य प्रदर्शित करने के साथ नामी मापक यंत्र भी अनिवार्यता रखने के निर्देश दिए। 220 क्विंटल धान जप्त गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी शुरू हो गया है। इस दौरान जिले के वास्तविक किसानों से ही धान की खरीदी की जानी है।
छत्तीसगढ़ में आज से 2496 केंद्रों में होगी धान खरीदी, CM बघेल अधिकारियों से बोले- किसानों को उपार्जन केंद्रों में नहीं होनी चाहिए दिक्कत
रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज से एमएसपी पर धान खरीदी की शुरुआत हो रही है. धान खरीदी के लिए पूरे प्रदेश में 2496 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं. वहीं किसानों के हित को देखते हुए सरकार ने 12 नए केंद्र खोले हैं. वहीं खरीदी के लिए किसानों को टोकन भी दिया जा चुका है.
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के उमड़े श्रद्धालु, प्रसाद ग्रहण कर किया पारणा
रायपुर। चार दिवसीय छठ पर्व के अंतिम दिन सुबह ब्रम्ह मुहूर्त पर पुनः पूजा करके सूर्य उदय होते ही अर्घ्य दिया। इसके बाद प्रसाद ग्रहण करके महिलाओं ने निर्जला व्रत का पारणा किया।
साहेबिन कछार जाते समय महतारी एक्सप्रेस नदी में फँसा
पूरन मेश्राम। मैनपुर। वनांचल क्षेत्रों में नदी नाले उबड़ खाबड़ रास्ते होने के कारण महतारी एक्सप्रेस,एंबुलेंस को गांव से मरीजों को लाने ले जाने में भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
किसानों की सहूलियत के लिए मुख्यमंत्री ने लांच किया ‘टोकन तुंहर हाथ’ एप
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर अब समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को धान विक्रय के लिए घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पंजीकृत किसान को धान विक्रय हेतु टोकन जारी करने की प्रक्रिया के सरलीकरण एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन के उद्देश्य से एन.आई.सी. द्वारा एन्ड्रॉयड एप ‘‘टोकन तुंहर हाथ’’ विकसित किया गया है।
दीपावली की पूजा करके आधी रात करेंगे गौरी-गौरा की स्थापना, सूतक से पहले रातभर करेंगे जागरण
रायपुर। छत्तीसगढ़ी परंपरा में दीपावली की रात गौरी-गौरा की प्रतिमा स्थापित करके पूरी रात पूजा की जाती है। दूसरे दिन भक्तिभाव से जसगीत गाते हुए विसर्जन यात्रा निकाली जाती है। इस साल दीपावली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण होने से ब्रह्ममुहूर्त से पहले ही पूजा संपन्न कर ली जाएगी। सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद विसर्जन किया जाएगा।
भगवान राम की ननिहाल में जलाए 31 हजार दीये
रायपुर। भगवान राम की ननिहाल चंदखुरी में दिवाली से पहले दिवाली मना ली गई। दिवाली की पूर्व संध्या पर माता कौशल्या के मंदिर में 31 हजार दीये जलाए गए। इसके लिये भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के साथ राजीव युवा मितान क्लब के लोग मंदिर परिसर पहुंचे थे। पिछले तीन साल से दिवाली के दिन हमर राम सांस्कृतिक समिति वहां दीपदान करती रही है।
छत्तीसगढ़ में तीन दिनों तक दिखेगी आदिवासी संस्कृति की झलक
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम एक से तीन नवम्बर तक साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होगा। महोत्सव में नौ देशों के जनजातीय कलाकारों सहित 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 1500 से अधिक कलाकार भाग लेंगे।
आज रात दिल्ली रवाना होंगे सीएम भूपेश, छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में मुख्य अतिथि हो सकते हैं मल्लिकार्जुन खड़गे
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रात दिल्ली जाएंगे। वे रात 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।सीएम बघेल नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर बधाई देंगे।
कोंडागांव के शिल्पकार ने तैयार किया जादुई दीया, एक बार तेल डालने पर जलता है 24 घंटे
कोंडागांव। कोंडागांव के कुम्हारपारा स्थित झिटकू मीटकी कला केंद्र की देश और दुनिया में अपनी अलग ही पहचान है। शिल्पकार अशोक चक्रधारी के बनाए मिट्टी के दीये देख हर कोई मुरीद हो रहा है। पिछले तीन वर्षों से अशोक चक्रधारी मिट्टी के जादुई दीये निर्माण करते आ रहे हैं। लेकिन इस बार कार्य में बदलाव करते हुए हाथी की मूर्ति के ऊपर जादुई दीये को लगाकर बाजार में उतारा है, जिसकी लोगों के बीच काफी पूछपरख है। हाथी के साथ जादुई दीये की जोड़ी 2000 रुपये कीमत मे बेच रहे।
गरियाबंद कोविड अस्पताल के समीप पहुंचे दो दंतैल हाथी, वन विभाग सतर्क
गरियाबंद। दो दंतैल हाथी जो पांडुका परिक्षेत्र में पिछले दो महीने से आतंक मचा रखा है वो दोनो दंतैल जंगली हाथी अब जिला मुख्यालय के करीब कोविड अस्पताल में पहुंचगए है। इसकी पुष्टी गरियाबंद वन विभाग के एसडीओ मनोज चंद्रकार द्वारा किया गया, साथ ही कोविड अस्पताल के सीसी टीवी में भी इसका प्रमाण पाया गया है ।आपको बता दे कि दो दंतैल हाथी जो पिछले वर्ष पांडुका क्षेत्र में ही दो लोगो को मौत के घाट उतार दिया था वो हाथी पिछले दो माहिने से पांडुका क्षेत्र के विचरण कर रहा था, जो आज मंगलवार के सुबह गरियाबंद मुख्यालय के कोविड अस्पताल के समीप सुबह चार बजे पहुंच गया।
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव; सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ मरकाम ने किया मतदान
रायपुर। कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए सोमवार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया है। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम मतदान कर चुके हैं, कुछ ही देर में सीएम भूपेश पहुंचने वाले हैं। छत्तीसगढ़ के 307 डेलीगेट्स के लिए पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में एक बूथ बनाया गया है। यहां शाम के 4 बजे तक मतदान होना है। उसके बाद मतपेटी दिल्ली ले जाई जाएगी। इस चुनाव में प्रतिनिधि वोटरों को मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में से किसी एक को चुनना है।
बीजापुर में नक्सलियों ने लगाई जन अदालत, 3 ग्रामीणों की हत्या, 3 का अपहरण, तर्रेम थाना के SI को मारी गोली
छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। माओवादियों द्वारा जन अदालत लगाकार 3 लोगों को हत्या करने और 3 लोगों के अपहरण की बात सामने आ रही है।