Chhattisgarh News

महासमुंद : आबकारी विभाग महासमुन्द द्वारा मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

महासमुंद : आबकारी विभाग महासमुन्द द्वारा मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

  • 30-Aug-2024
  • 375

20.370 किलोग्राम गांजा सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में गुरूवार को रेलवे पुलिस बल महासमुंद से सूचना प्राप्त होने पर आबकारी टीम महासमुंद रेलवे पुलिस बल के बताए अनुसार घटनास्थल महासमुंद रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 01 पहुंची।

रायपुर : केंद्रीय पर्यटन मंत्री की अध्यक्षता में पश्चिमी व मध्यवर्ती तथा संघ राज्य क्षेत्रों के पर्यटन मंत्रियों का सम्मेलन पणजी गोवा में सम्पन्न

रायपुर : केंद्रीय पर्यटन मंत्री की अध्यक्षता में पश्चिमी व मध्यवर्ती तथा संघ राज्य क्षेत्रों के पर्यटन मंत्रियों का सम्मेलन पणजी गोवा में सम्पन्न

  • 30-Aug-2024
  • 320

मंत्री श्री केदार कश्यप सम्मेलन में शामिल हुए और राज्य की आगामी 5 वर्षों की योजनाओं से अवगत कराया

राज्य में पर्यटन के विकास के लिए केंद्र से संसाधन एवं समर्थन की मांग की

केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में पश्चिमी और मध्यवर्ती राज्यों तथा संघ राज्य क्षेत्रों के पर्यटन मंत्रियों का सम्मेलन गोवा के पणजी में आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप ने भी भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों के पर्यटन विकास की संभावनाओं और चुनौतियों पर चर्चा करना था। इस मौके पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने पर्यटन क्षेत्र में सुधार और नए आयाम जोड़ने के लिए विभिन्न राज्यों से सहयोग और समर्थन का आह्वान किया।

 

 

रायपुर : सुशासन की सरकार में सभी वर्गों को मिल रहा आगे बढ़ने का मौका

रायपुर : सुशासन की सरकार में सभी वर्गों को मिल रहा आगे बढ़ने का मौका

  • 30-Aug-2024
  • 323

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ प्रदेश कान्यकुब्ज ब्राम्हण महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश कान्यकुब्ज ब्राम्हण महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय का प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में सरकार द्वारा सभी समाजों को साथ लेकर समग्र विकास के कार्यों के लिए आभार जताया। 

छत्तीसगढ़ के किसानों को अब तक 8.61 लाख मीट्रिक टन खाद व 7 लाख क्विंटल बीज वितरित

छत्तीसगढ़ के किसानों को अब तक 8.61 लाख मीट्रिक टन खाद व 7 लाख क्विंटल बीज वितरित

  • 11-Jul-2024
  • 820

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश के किसानों को उनकी मांग के अनुरूप सुगमता के साथ प्रमाणित खाद-बीज का वितरण किया जा रहा है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम के मार्गदर्शन में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा इन पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। प्रदेश के किसानों को अब तक 8.61 लाख मीट्रिक टन खाद जो लक्ष्य का 63 प्रतिशत वितरित हो चुका है। इसी प्रकार किसानों को 7.85 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 80 प्रतिशत है।

राज्य में अब तक 210.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज

राज्य में अब तक 210.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • 11-Jul-2024
  • 907

रायपुर। राजस्व-आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 210.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 10 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 347.8 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 95.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

महिलाओं ने 85 हजार से ज्यादा पौधे लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

महिलाओं ने 85 हजार से ज्यादा पौधे लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

  • 11-Jul-2024
  • 972

रायपुर। महिला-बाल विकास विभाग द्वारा चलाये जा रहे पोषण निवेश कार्यक्रम के क्रियान्वयन की इससे सुंदर और अनूठी मिसाल मिलनी मुश्किल है। गरियाबंद जिले में नवविवाहित, गर्भवती और शिशुवती माताओं को इस अभियान से जोड़ा गया। 85 हजार पौधे लगाये गये। इसके पीछे विचार यह है कि जिस तरह माताएं अपने शिशुओं का लालन-पालन कुशलता से और स्नेह से करती हैं वैसे ही वे इन पौधों को सहेजेंगी। महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने फलदार पेड़ लगाने की अपील की थी। गरियाबंद जिले में इसके लिए वृहत आयोजन हुआ। कुछ दिनों पहले से ही उत्साह से इसकी तैयारी की जाने लगी। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में महिला बाल विकास विभाग का जमीनी अमला कार्य में जुट गया और एक दिन में ही 17 हजार महिलाओं ने 85 हजार फलदार पौधे लगाकर रिकार्ड कायम कर दिया। अब यह रिकार्ड गोल्डन बुक में दर्ज हो गया है।

छत्तीसगढ़  में 1 से 3 जुलाई तक कार्डधारियों को नहीं मिलेगा राशन, इस वजह से बंद रहेंगी राशन दुकानें

छत्तीसगढ़ में 1 से 3 जुलाई तक कार्डधारियों को नहीं मिलेगा राशन, इस वजह से बंद रहेंगी राशन दुकानें

  • 30-Jun-2024
  • 534

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जुलाई के पहले सप्ताह में 3 दिन तक कार्डधारियों को उचित मूल्य की राशन दुकानों में खाद्यान्न नहीं मिलेगा. विभागीय डाटाबेस को नए क्लाउड सर्वर पर स्थानांतरित करने का कार्य 1 से 3 जुलाई तक किया जाएगा. 

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान, कहा- आरंग की घटना मॉब लिंचिंग नहीं, गौ तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें सरकार

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान, कहा- आरंग की घटना मॉब लिंचिंग नहीं, गौ तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें सरकार

  • 29-Jun-2024
  • 339

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी के दिग्गज नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज राजधानी पहुंचे. जहां रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने लोकसभा में अपने अनुभव को साझा किया. इसके अलावा उन्होंने आरंग में हुई कथित मॉब लिंचिंग को लेकर प्रतिक्रिया दी, साथ ही कांग्रेस की समीक्षा बैठक और राज्य की कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया.

नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल राज्यपाल हरिचंदन से मिले

नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल राज्यपाल हरिचंदन से मिले

  • 07-Jun-2024
  • 594

रायपुर। रायपुर के नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल का गुरुवार को भेंट-मुलाकात का सिलसिला जारी रहा। बृजमोहन अग्रवाल राजभवन पहुंचे और राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

एनडीए की जीत पर सीएम साय को भाजयुमो नेता अमित चौधरी ने दी बधाई

एनडीए की जीत पर सीएम साय को भाजयुमो नेता अमित चौधरी ने दी बधाई

  • 07-Jun-2024
  • 451

रायपुर। लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में मिली भाजपा को ऐतिहासिक और रिकॉर्ड जीत के साथ देश में एनडीए की सरकार बनने की ख़ुशी में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित चौधरी ने मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट कर बधाई दी।

बसंत पंचमी पर करें यह अचूक उपाय, याद रहेगा पढा-लिखा, भूलने की आदत से मिलेगी निजात!

बसंत पंचमी पर करें यह अचूक उपाय, याद रहेगा पढा-लिखा, भूलने की आदत से मिलेगी निजात!

  • 14-Feb-2024
  • 1372

वीणावादिनी मां सरस्वती विद्या और ज्ञान की देवी है. मां सरस्वती की पूजा करने बसंत पंचमी का दिन विशेष होता है. ऐसे विद्यार्थी जिनको हकलाना, तुतलाना, याद नहीं होना जैसी समस्या है. वैसे विद्यार्थी जो मंजिल के पास पहुंच कर सफल नहीं  हो पाते है  उनके लिए बसंत पंचमी पर विशेष उपाय करना चाहिए. इस दिन मखाने की 108 मनको की माला अर्पित करने के उपाय का महत्व है.

सुराना कॉलेज में रक्तदान शिविर 15 को, प्राध्यापकों के साथ छात्र-छात्राओं की रहेगी भागीदारी

सुराना कॉलेज में रक्तदान शिविर 15 को, प्राध्यापकों के साथ छात्र-छात्राओं की रहेगी भागीदारी

  • 13-Feb-2024
  • 679

दुर्ग। सेठ रतनचंद सुराना कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में 15 फरवरी को सुबह 9 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर का आयोजन जिला शिक्षण समिति एवं नव दृष्टि फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा

छत्तीसगढ़ में जारी होगा BH Series नंबर प्लेट, जानिए क्या है इस नंबर प्लेट के फायदे

छत्तीसगढ़ में जारी होगा BH Series नंबर प्लेट, जानिए क्या है इस नंबर प्लेट के फायदे

  • 13-Feb-2024
  • 499

रायपुर. परिवहन मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार अब छत्तीसगढ़ में भी भारत सीरीज ( BH Series) नंबर प्लेट जारी करने का आदेश परिवहन विभाग छग शासन ने जारी कर दिया है. अगर आप BH Series नंबर प्लेट लेना चाहते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपको इस खबर में बता रहे कि कैसे बीएच सीरीज नंबर प्लेट को प्राप्त कर सकेंगे. कौन-कौन इसके लिए आवेदन कर सकता है और इससे क्या फायदा होता है.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस की बड़ी घोषणा, इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही किसानों को फसल पर दी जाएगी MSP की कानूनी गारंटी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस की बड़ी घोषणा, इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही किसानों को फसल पर दी जाएगी MSP की कानूनी गारंटी

  • 13-Feb-2024
  • 465

रायपुर. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 31वें दिन मंगलवार को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आयोजित जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार आने पर किसानों को फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की क़ानूनी गारंटी दी जाएगी. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जा रहे किसानों को दमनपूर्वक रोके जाने पर मोदी सरकार की जमकर आलोचना भी की.

सीएम भूपेश बघेल आज दुर्ग दौरे पर

सीएम भूपेश बघेल आज दुर्ग दौरे पर

  • 28-Nov-2022
  • 629

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 12.00 बजे मुख्यमंत्री निवास में संस्कृति विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम सम्मान समोरह के बाद रायपुर पुलिस परेड ग्राउण्ड हेलीपेड से दोपहर 12.40 बजे हेलीकॉप्टर से दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दुर्ग से शाम 4.00 बजे रायपुर लौटेंगे।

विमानन कंपनियों की मनमानी; कुछ शहरों का दो से तीन गुना तक बढ़ाया किराया

विमानन कंपनियों की मनमानी; कुछ शहरों का दो से तीन गुना तक बढ़ाया किराया

  • 22-Nov-2022
  • 482

रायपुर। शादी सीजन के चलते इन दिनों दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, इंदौर सहित विभिन्ना शहरों की फ्लाइटें फुल जा रही हैं। ऐसे में विमानन कंपनियों ने किराया बढ़ाने की मनमानी शुरू कर दी है। कुछ शहरों का दो से तीन गुना तक बढ़ा दिया है। दिल्ली का किराया 20 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ साढ़े आठ से नौ हजार रुपये है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एसडीएम, डीएफओ और एसडीओ फारेस्ट की ली क्लास

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एसडीएम, डीएफओ और एसडीओ फारेस्ट की ली क्लास

  • 17-Nov-2022
  • 425

अंबागढ़ चौकी । अंबागढ़ चौकी स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक चल रही है. बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाट बाजार की जानकारी ली गई। मौसमी बीमारी का उपचार करने को कहा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में शुगर के मरीज बढ़ने पर स्क्रीनिंग करने के निर्देश। पेयजल को लेकर आर्सेनिक की समस्या पर चर्चा। पानी में आयरन मिश्रण होने की जानकारी पर उसके समुचित उपचार हेतु आयरन रिमूवर मशीन लगाने के निर्देश। अधिकारियों को निर्देश-सुपोषण के मामले में व्यवहार परिवर्तन बहुत जरूरी है। काउंसिलिंग करें, सुपोषण वाटिकाएं बनाएं। डायबिटीज की बीमारी के केस हाट बाजार में ज्यादा आ रहे हैं। ये लाइफ स्टाइल से जुड़ी बीमारी अधिक है। गांव में तो लोग मेहनतकश होते हैं। इसके बारे में देखिए, पड़ताल कीजिये। आंगनबाड़ियों में पर्याप्त जगह है सुपोषण वाटिकाएं बनाएं, बच्चों को बताएं कि यह वाटिका उनके पोषण के लिए कितनी उपयोगी है। घर में भी बच्चों को अच्छा भोजन मिले, इसके लिए परिवार जनों की काउंसलिंग करें।पोषण के लिए अंडे का उत्पादन स्थानीय समूह ही करें, इससे पोषण भी मजबूत होगा और आय भी बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण

  • 16-Nov-2022
  • 393

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज डोंगरगढ़ में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और पत्रकार वार्ता को भी संबोधित किया। इसके बाद वे खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छुरिया पहुंचे, जहां पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।