Chhattisgarh News

दीपावली महोत्सव बना लोगों के आकर्षण का केन्द्र

दीपावली महोत्सव बना लोगों के आकर्षण का केन्द्र

  • 17-Oct-2022
  • 398

रायपुर। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड हाट परिसर, पंडरी में आयोजित दस दिवसीय हस्तशिल्प एवं हाथकरघा वस्त्रों की ‘‘दीपावली महोत्सव’’ लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। त्यौहार के सीजन में 21 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन में लोगों की लगातार भीड़ उमड़ रही है और लोग यहां पर जमकर खरीददारी कर रहे हैं। दीपावली महोत्सव में लोगों को उनकी पसंद के अनुरूप छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वस्त्र, हस्तशिल्प कला-कृतियां, गृह-उपयोगी एवं घरेलू साज-सजावट की सामग्री सस्ते व किफायती दामों पर उपलब्ध है। महज 5 दिनों में ही 20 लाख रूपए से भी अधिक की सामग्रियों की बिक्री हो चुकी है।

किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा उपहार, सीएम भूपेश बघेल ने खातों में ट्रांसफर किया पैसा

किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा उपहार, सीएम भूपेश बघेल ने खातों में ट्रांसफर किया पैसा

  • 17-Oct-2022
  • 440

रायपुर। दीवाली से पहले किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा उपहार दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हितग्राहियों को 1866 करोड़ रूपये का भुगतान किया। जिसमें राजीव किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहि शामिल है. हितग्राहियों के खाते में 1866 करोड़ 39 लाख रूपये का ऑनलाइन अंतरण किया गया है.

राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उईके 16 और 17 अक्टूबर को जिले के प्रवास पर,,,

राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उईके 16 और 17 अक्टूबर को जिले के प्रवास पर,,,

  • 14-Oct-2022
  • 389

बिलासपुर: राज्यपाल महामहिम सुश्री अनुसूईया उइके 16 और 17 अक्टूबर को दो दिवस के लिए बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगी। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार सुश्री उइके राजभवन रायपुर से सवेरे 10.30 बजे सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। सुश्री उईके का आगमन दोपहर 12.45 बजे बिलासपुर एसईसीएल गेस्ट हाउस में होगा। दोपहर 2 बजे जिला न्यायालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी ।

मुख्यमंत्री आज कवर्धा क्षेत्र में करेंगे भेंट-मुलाकात

मुख्यमंत्री आज कवर्धा क्षेत्र में करेंगे भेंट-मुलाकात

  • 10-Oct-2022
  • 386

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार से फिर से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए रवाना हो रहे हैं। इस बार उनका दौरा कबीरधाम जिले की कवर्धा विधानसभा सीट पर केंद्रित होगा। वहां झलमला और सहसपुर लोहारा में उनकी चौपाल लगेगी। उसके बाद मुख्यमंत्री कवर्धा आएंगे जहां शबरी नदी पर बने नये पुल का लोकार्पण होना है। देर शाम कवर्धा पीजी कॉलेज में एक सामाजिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री शामिल होने वाले हैं।

कलेक्टर कांफ्रेंस शुरू: धान खरीदी, सड़क और योजनाओं पर कलेक्टरों से सीएम करेंगे सवाल-जवाब

कलेक्टर कांफ्रेंस शुरू: धान खरीदी, सड़क और योजनाओं पर कलेक्टरों से सीएम करेंगे सवाल-जवाब

  • 09-Oct-2022
  • 376

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कलेक्टर कांफ्रेंस की शुरुआत हो चुकी है। सालभर बाद हो रहे कांफ्रेंस में सीएम बघेल धान खरीदी, सड़कों की स्थिति, योजनाओं को लेकर सवाल जवाब करेंगे। सालभर बाद चुनाव हैं, इसलिए सीएम का पूरा फोकस राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर होगा, जिससे योजनाओं में किसी तरह की कोई कमी न हो।

10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सरकार ने कराई हेलीकाप्टर की सैर

10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सरकार ने कराई हेलीकाप्टर की सैर

  • 08-Oct-2022
  • 430

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर आखिरकार अमल शुरू हो गया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों के लिए हेलीकाप्टर से जॉयराइड शुरु हो गया। पहली बार कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी बच्चों को अनूठे अंदाज में सम्मानित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं के 125 छात्र-छात्राओं ने प्रावीणय सूची में जगह बनाई है। इनमें कक्षा 10वीं के 90 और कक्षा 12वीं के 35 छात्र शामिल हैं। इन सभी को हेलीकाप्टर की सैर करवाई जा रही है। हेलीकाप्टर में 7 सीटें होने के कारण एक बार में 7 विद्यार्थी ही सैर कर पाएंगे। मेधावी 125 विद्यार्थियों को सैर कराने के लिए हेलीकाप्टर 18 बार उड़ान भरेगा।

मुख्यमंत्री ने रेफरी बन खेल की शुरूआत की, पारंपरिक खेलों मे खुद आजमाए हाथ

मुख्यमंत्री ने रेफरी बन खेल की शुरूआत की, पारंपरिक खेलों मे खुद आजमाए हाथ

  • 07-Oct-2022
  • 391

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार से छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक का रंगारंग आगाज हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में इसका औपचारिक उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भंवरा (लट्‌टू) नचाया, बाटी (कंचा) खेला और पिट्‌ठुल में भी हाथ आजमाया। अगले तीन महीने तक छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्तरों पर ऐसे ही 14 खेलों की प्रतियोगिताएं चलेंगी।

छत्तीसगढ़ में माता कौशल्या का भव्य धाम बन जाने से अब पूरे विश्व में छत्तीसगढ़ की अलग पहचान बनेगी,रामायण के ‘राम-सीता’ ने कहा |

छत्तीसगढ़ में माता कौशल्या का भव्य धाम बन जाने से अब पूरे विश्व में छत्तीसगढ़ की अलग पहचान बनेगी,रामायण के ‘राम-सीता’ ने कहा |

  • 06-Oct-2022
  • 379

रायपुर। छत्तीसगढ़ में माता कौशल्या का भव्य धाम बन जाने से अब पूरे विश्व में छत्तीसगढ़ की अलग पहचान बनेगी। छत्तीसगढ़ के लोगों की भगवान श्रीराम पर अटूुट आस्था है, रायपुर आना हमें बहुत अच्छा लगा। यह कहना है रामायण सीरियल में श्रीराम बने अरूण गोविल और सीता बनीं दीपिका चिखालिया का। विजयदशमी पर्व पर राजधानी पहुंचे कलाकारों ने चंद्रखुरी स्थित कौशल्या मंदिर का दर्शन किया। इसके बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब में छत्तीसगढ़ की संस्कृति की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर लगाया तिरंगा, लोगों से कि ‘हमर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने की अपील

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर लगाया तिरंगा, लोगों से कि ‘हमर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने की अपील

  • 03-Aug-2022
  • 494

रायपुर,15 अगस्त, 2022 को हमारा भारत आजादी के 75 साल पूर्ण कर रहा है। यह आजादी हमें ऐसे ही नहीं मिली।

मुख्यमंत्री बघेल झीरम मेमोरियल का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण

मुख्यमंत्री बघेल झीरम मेमोरियल का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण

  • 25-May-2022
  • 456

रायपुर, 24 मई 2022/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान की कड़ी में इन दिनों बस्तर दौरे पर हैं। इस अभियान के तहत 25 मई को मुख्यमंत्री बघेल बस्तर जिला के जगदलपुर विधानसभा अंतर्गत नानपुर और मंगलपुर में आमजनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। वहीं 25 मई को झीरम घटना की बरसी के मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल झीरम मेमोरियल का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।

अंधविश्वासी युवकों ने ले ली डंडे से पीटकर ग्रामीण की जान

अंधविश्वासी युवकों ने ले ली डंडे से पीटकर ग्रामीण की जान

  • 31-Mar-2022
  • 453

कांकेर। दरअसल बस्तर संभाग के कांकेर जिले में कुछ लोगों ने जादू-टोना के संदेह में एक ग्रामीण की पीटकर हत्या कर दी गई है। आमाबेड़ा गांव में कुछ युवकों ने डंडे से बुरी तरह पीटकर एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया।

25 सितम्बर को रायपुर के 27 जलागारों से शाम को जलापूर्ति नहीं होगी

25 सितम्बर को रायपुर के 27 जलागारों से शाम को जलापूर्ति नहीं होगी

  • 23-Sep-2021
  • 557

रायपुर। नगर निगम रायपुर के जल कार्य विभाग के मुख्य अभियन्ता आर.के.चौबे ने बताया कि सी.एस.ई.बी. द्वारा अंतर राज्यीय बस टर्मिनल के पहुंचमार्ग से सी.एस.ई.बी.की 33 के वी लाइन के सीटीपीटी के विस्थापन कार्य को किये जाने के दौरान नगर पालिक निगम रायपुर के 150 एमएलडी और 80 एमएलडी फि़ल्टरप्लांट की लाइन 25 सितम्बर को सुबह 10 बजे से संध्या 4 बजे तक बंद रहेगी। यह कार्य सुबह 25 सितम्बर को नियमित जलापूर्ति करने के बाद प्रारम्भ किया जाएगा । इसके चलते 150 एमएलडी और 80 एमएलडी फि़ल्टर प्लांट के सम्बंधित 27 जलागारों में 6 घंटे की अवधि के शटडाउन होने के चलते जल का भराव नहीं होने के कारण 25 सितम्बर को संध्याकालीन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

मां खल्लारी का मंदिर ऐसा ही एक महत्वपूर्ण केंद्र है गर्भ में छिपे हैं कई राज

मां खल्लारी का मंदिर ऐसा ही एक महत्वपूर्ण केंद्र है गर्भ में छिपे हैं कई राज

  • 20-Oct-2020
  • 675

छत्तीसगढ़ के प्राय: सभी क्षेत्र ऐतिहासिक और पौराणिक संपदा की दृष्टि से अत्यंत संपन्न हैं और श्रद्धा, भक्ति व समर्पण की पावन त्रिवेणी के अजस्र प्रवाह में समूचा लोकमानस अवगाहन करता है। राज्य के महासमुंद जिले के ही बागबाहरा तहसील मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर दूर स्थित भीमखोज से लगे खल्लारी ग्राम की पहाड़ी पर मां खल्लारी का मंदिर ऐसा ही एक महत्वपूर्ण केंद्र है। दर्शनार्थी भक्तों की सुविधा की दृष्टि से पहाड़ी के नीचे भी एक मंदिर में मां खल्लारी की प्राण-प्रतिष्ठा की गई है। यहां आसपास का स्थान प्राकृतिक रूप से जंगल व पहाडिय़ों से घिरा हुआ है। यहां के प्राकृतिक वातावरण और पौराणिक महत्व ने इसे पर्यटन की दृष्टि से भी उभारा है। इस मंदिर और पहाड़ी के साथ कई कथाएं, किंवदंतियां और घटनाएं जुड़ी हैं जिनके बारे में लोग कम ही जानते हैं।

भूपेश बघेल ने नीट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई...

भूपेश बघेल ने नीट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई...

  • 19-Oct-2020
  • 631

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अखिल भारतीय स्तर पर चिकित्सा स्नातक में राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने इस परीक्षा में सफल रहे विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। नीट परीक्षा में प्रयास आवासीय विद्यालयों के 166 विद्यार्थियों में सफलता प्राप्त की है। चिकित्सा स्नातक में राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) का परिणाम 16 अक्टूबर को जारी हुआ। आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विभाग के सचिव डी.डी.सिंह और संचालक श्रीमती शम्मी आबिदी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

छत्तीसगढ़ को पहली बार खेलों के विकास में मिली बड़ी उपलब्धियां

छत्तीसगढ़ को पहली बार खेलों के विकास में मिली बड़ी उपलब्धियां

  • 17-Oct-2020
  • 520

 रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के खिलाडिय़ों का सपना अब साकार होगा। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को खेल के मैदानों में उतारते हुए राज्य में खेलों के विकास का नया अध्याय जोड़ा है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार रायपुर में  आवासीय हॉकी अकादमी  प्रारंभ होने जा रही है। 
इसके साथ ही साथ बहतराई बिलासपुर में एक्सिलेंस सेन्टर  प्रारंभ होने जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा खेलो इंडिया योजना के तहत रायपुर में आवासीय हॉकी अकादमी (बॉय एंड गर्ल्स) तथा बिलासपुर में एथलेटिक, कुश्ती एवं तैराकी के लिए  एक्सिलेंस सेन्टर का प्रस्ताव भारतीय खेल प्राधिकरण को प्रेषित किया गया था, जिसकी स्वीकृति प्राप्त हो गई है। 

जेईई एडवांस परीक्षा में सफलता के लिए प्रयास के विद्यार्थियों को दी बधाई

जेईई एडवांस परीक्षा में सफलता के लिए प्रयास के विद्यार्थियों को दी बधाई

  • 06-Oct-2020
  • 611

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जेईई एडवांस परीक्षा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने इस परीक्षा में सफल रहे विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जेईई एडवांस परीक्षा में प्रयास आवासीय विद्यालयों के 38 विद्यार्थियों ने आईआईटी में प्रवेश के लिए सफलता प्राप्त की है। आईआईटी में प्रवेश के लिए परीक्षा परिणाम आज जारी हुआ। आईआईटी, एनआईटी और केन्द्र सरकार से वित्तपोषित इंजीनियरिंग संस्थाओं में प्रवेश के लिए प्रतिष्ठित जेईई एडवांस परीक्षा के आज सोमवार को घोषित परीक्षा परिणामों में आदिम जाति विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विभाग के सचिव डी.डी. सिंह और संचालक शम्मी आबिदी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने वालो को बनाएगी ट्रैफिक मितान नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु प्रेरित

यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने वालो को बनाएगी ट्रैफिक मितान नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु प्रेरित

  • 01-Oct-2020
  • 517

रायपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव द्वारा राजधानी रायपुर में यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने वाले लोगों को पुरस्कृत करने एवं समाज के अन्य लोगों को भी यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से ट्रैफिक मितान कार्यक्रम चलाने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तहत स्मार्ट सिटी रायपुर द्वारा संचालित आईटीएमएस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से शहर में यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने वाले लोगों का चयन कर ट्रैफिक मितान (पुलिस मित्र) बनाते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा!

राजधानी में लॉकडाउन खत्म होते ही कलेक्टर और एसएसपी ने सुबह-सुबह बाजारों का निरीक्षण कर लोगो को किया जागरूक

राजधानी में लॉकडाउन खत्म होते ही कलेक्टर और एसएसपी ने सुबह-सुबह बाजारों का निरीक्षण कर लोगो को किया जागरूक

  • 29-Sep-2020
  • 550

रायपुर। मंगलवार की सुबह 7:15 बजे राजधानी में लॉक डाउन खत्म होते ही बाजारों के हाल जानने, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क के प्रति लोगो को जागरूक करने कलेक्टर एस. भारतीदासन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने शास्त्री मार्केट, बीटीआई मार्केट, सिविल लाइन आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर और एसएसपी ने इस दौरान कई व्यापारियों से बातचीत किया।