Uttar Pradesh

आगरा – Agra

  • 24-Sep-2022
  • 374

अगर आप आगरा घूमने का प्लान कर रहे हैं तो सबसे पहले ताजमहल याद आजाता हैं। ताजमहल भारत का प्रतीक है, जो हर साल लाखों पर्यटकों को आगरा शहर की ओर आकर्षित करता है। यह स्मारक उतना ही अविश्वसनीय है जितना आप कल्पना कर सकते हैं।

ताजमहल आगरा में घूमने के लिए कई अद्भुत जगहों में से एक है। यहां आप ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण आगरा किला देख सकते हैं। इतिमाद-उद-दौला के प्रभावशाली सुंदर मकबरे देख सकते हैं। फतेहपुर सीकरी में भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक को देखा जा सकता है और कई अद्भुत और ऐतिहासिक स्थलों का अनुभव किया जा सकता है।

अगर आप भी एक पशु प्रेमी हैं तो आगरा में आपके लिए दो बहुत ही खूबसूरत वन्यजीव परियोजनाएं हैं। आगरा भालू बचाव केंद्र और हाथी संरक्षण(देखभाल) केंद्र, जहां आप भारत के कुछ सबसे प्यारे जीवों के बारे में जान सकते हैं।


वाराणसी – Varanasi

वाराणसी भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में गंगा नदी के तट पर स्थित एक सुन्दर शहर है, जो हिंदुओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में से एक है। यहां कई लोग मुक्ति और शुद्धि के लिए भी आते हैं।