Madhya Pradesh
ओंकारेश्वर पर्यटन - Omkareshwar Tourism
ओंकारेश्वर मध्य प्रदेश का एक पवित्र और दर्शनीय स्थल है जो नर्मदा और कावेरी नदियों के संगम पर स्थित है। इस शहर का नाम ओमकारा’ से लिया गया है जो भगवान् शिव का एक नाम है।
इस स्थान को एक पवित्र स्थल इसलिए कहा जाता है क्योंकि ओंकारेश्वर भगवान् शिव की 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है जो हजारों भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस शहर में दो प्राचीन मंदिर हैं जिनके नाम है ओंकारेश्वर और अमरकेश्वर।