Madhya Pradesh
बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान - Bandhavgarh National Park
बांधवगढ़ नेशनल पार्क मध्य प्रदेश के सबसे खास पर्यटकों स्थलों में से एक है जो पुराने समय में रीवा के महाराजाओं के लिए शिकारगाह था। यह राष्ट्रीय उद्यान बाघ अभयारण्य के रूप पूरी दुनिया में जाना जाता है।
बांधवगढ़ नेशनल पार्क दुनिया में रॉयल बंगाल टाइगर्स घनत्व के लिए दुनिया भारत में प्रसिद्ध है। यह उद्यान वन्यजीव और बहुतायत में वनस्पतियों के वजह से एक बहुत ही सुंदर जंगल है। इस पार्क में स्तनधारियों की 22 से ज्यादा और अविफौना की 250 प्रजातियां पाई जाती हैं।